Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»चारधाम यात्रा: आरटीओ ने ट्रैवल कारोबारियों के साथ की बैठक, अनधिकृत एजेंटों पर होगी सख्त कार्रवाई
आस्था

चारधाम यात्रा: आरटीओ ने ट्रैवल कारोबारियों के साथ की बैठक, अनधिकृत एजेंटों पर होगी सख्त कार्रवाई

News DeskBy News DeskApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ संदीप सैनी ने की। जिसमें चारधाम यात्रा से जुड़े ट्रैवल कारोबारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

बैठक के दौरान ट्रैवल कारोबारियों ने बताया कि हरिद्वार में कई अनधिकृत ट्रैवल एजेंट सक्रिय हो गए हैं। ये एजेंट बाहर से गाड़ियां लेकर आते हैं और यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भ्रमित करते हैं। इसका सीधा असर अधिकृत ट्रैवल एजेंसियों के कारोबार पर पड़ रहा है, साथ ही यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कारोबारियों ने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियां राज्य सरकार और पर्यटन विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।इसके अलावा, ट्रैवल व्यवसायियों ने ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी दिक्कतों को भी सामने रखा। उन्होंने बताया कि इन प्रक्रियाओं में देरी और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें और यात्रियों दोनों को परेशानी होती है।

रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर भी उठे सवाल


व्यवसायियों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान शुरू हुई यात्रियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब उनके कारोबार में बाधा बन रही है। उन्होंने मांग की कि जैसे देश के अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों काशी, वैष्णो देवी आदि पर यात्रियों की संख्या की कोई सीमा नहीं है, उसी तरह उत्तराखंड में भी यह बाध्यता समाप्त की जाए। इससे श्रद्धालु बिना किसी रुकावट के दर्शन कर सकेंगे और स्थानीय ट्रैवल उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

आरटीओ का आश्वासन: होगी सख्त कार्रवाई

आरटीओ संदीप सैनी ने ट्रैवल कारोबारियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि अनधिकृत ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एआरटीओ को निर्देशित किया गया है कि बिना अनुमति कार्य कर रहे एजेंटों की दुकानों को सील किया जाए। यदि चेतावनी के बाद भी वे नहीं माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। चारधाम यात्रा की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभाग सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है। इस बैठक से यह संकेत मिला है कि आने वाले समय में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं और सख्त की जाएंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने हरिद्वार में निकाला रोड शो, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

April 21, 2026

कनखल में राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन, मंत्री मदन कौशिक समेत कई साधु संत उपस्थित रहे

April 20, 2026

महामंडलेश्वर करौली शंकर दास के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज, हरिद्वार के संतों में आक्रोश

April 20, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लोक निर्माण विभाग में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, अधिशासी अभियंता का घेराव, तालाबंदी की चेतावनी

राजनीती June 21, 2025

जनसमस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता को सुनाई खरी-खोटी हरिद्वार। शहर में टूटी सड़कों और अधूरी…

मंगलौर में हिंसा और पत्थरबाजी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

July 16, 2024

अष्टमी पूजन और कन्या भोज में उमड़ी श्रद्धा, कन्याओं को उपहार भी दिए

September 30, 2025

हर्ष फायरिंग में नौ साल के बच्चे की मौत, मातम में बदली खुशियां

November 24, 2024
अन्य खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.