Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत बुधवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सड़क सुधार, जल निकासी, पार्किंग और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। अपर मेलाधिकारी ने भूमा निकेतन के प्रमुख स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज से मुलाकात कर कुंभ मेले की तैयारियों और क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पार्षद आकाश भाटी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र शर्मा और स्थानीय निवासियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने…
हरिद्वार। राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उनकी सांसद निधि से हरिद्वार प्रेस क्लब में स्थापित किए गए सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने प्रेस क्लब सभागार में सांसद कल्पना सैनी का बुके देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मौजूद रही रूड़की यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग की एचओडी पूजा डबास ने भी सांसद डा.कल्पना सैनी का स्वागत किया। पूजा डबराल ने जर्नलिज्म के छात्र-छात्राओं को प्रेस क्लब की गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने कहा कि सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं के लिए वरदान…
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को मेला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अभियान चलाकर 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान सड़क और सार्वजनिक भूमि पर बनाए गए अस्थायी ढांचे, झोपड़ियां, दुकानें और ठेलियां हटाई गईं। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका और नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में टीम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अभियान शुरू किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जेसीबी…
मुख्यमंत्री से कमलदास कुटिया आश्रम को अर्धकुंभ से पहले खाली कराने की मांग हरिद्वार। हरिद्वार के भूपतवाला स्थित श्री कमलदास कुटिया आश्रम के करीब 100 कमरों का पिछले लगभग 29 वर्षों से किराया नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आश्रम ट्रस्ट ने बकाया किराये की निष्पक्ष जांच कराने, संपत्ति को खाली कराने और अर्धकुंभ से पहले आश्रम को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। बुधवार को प्रेस वार्ता में आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि लंबे समय से किराया नहीं मिलने के कारण आश्रम की धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। महंत ओमप्रकाश…
हरिद्वार। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति की पताका फहराने में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज का अनुकरणीय योगदान है। उनके जीवन से अनुयायियों को भी प्रेरणा मिलती है। आत्मनिर्भर और विश्व गुरु भारत का सपना साकार करने में सतपाल महाराज जैसे गुरुओं का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है। ऐसे गुरु भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। राज्यपाल ने सतपाल महाराज को सेवा संकल्प समर्पण कल्याण का रूप बताया। दरअसल मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सोमवार को आध्यात्मिक गुरु एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75वां जन्म दिवस सद्भावना समारोह के रूप में हर्षाेल्लाह और…
भारतीय मनीषियों ने संसार को दिखाया अध्यात्म और सेवा का मार्ग-सतपाल महाराज हरिद्वार। आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकुल मैदान में विशाल पंडाल में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हुआ। सतपाल महाराज के पंडाल में पहुंचने पर हजारों अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगीतमयी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक दिखाई दी। श्रद्धालुओं को आशीवर्चन प्रदान करते हुए सतपाल महाराज…
532वीं जयंती पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में संत सम्मेलन, पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजनहरिद्वार। त्याग, तपस्या और मानव सेवा की मिसाल माने जाने वाले उदासीनाचार्य भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती पर शनिवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) में संतों की मौजूदगी से भक्तिमय माहौल रहा। जयंती समारोह में विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर जुटे। संतों ने भगवान श्री श्रीचंद्र के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूजा-अर्चना, संत सम्मेलन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।…
गीता जोशीलालढांग। रवासन नदी पर लालढांग, रसूलपुर गोठ, रसूलपुर, आर्यनगर और मंगलपुर गांवों को जोड़ने वाले पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा आंदोलन स्थल पर पहुंचे और धरने में शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानंद सिंह ने की। आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए निरंजन सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की मांग को लेकर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया…
गीता जोशी हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के दूरस्थ श्यामपुर क्षेत्र के लोगों को अब सामान्य उपचार के लिए हरिद्वार शहर या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। श्यामपुर में तैयार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी शुरू होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र को भविष्य में ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की भी तैयारी है। श्यामपुर और आसपास के गांव हरिद्वार शहर से दूरी पर स्थित हैं।…
लक्सर। मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का लक्सर पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक आरोपी के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। 11 सितंबर को सीमली निवासी राजीव कुमार ने घर के बाहर खड़ी अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत की थी। इसी दिन खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर निवासी गोविंद की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई थी। दोनों मामलों…
