Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सीएम धामी ने सीएम योगी से की मुलाकात, परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर मंथन

November 18, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»रक्तदान शिविर लगाकर आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, प्रेस क्लब अध्यक्ष का सम्मान
हरिद्वार

रक्तदान शिविर लगाकर आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, प्रेस क्लब अध्यक्ष का सम्मान

प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को किया सम्मानित
News DeskBy News DeskMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को गोरखाली सुधार सभा शाखा हरिद्वार की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शंकर आश्रम स्थित स्वामी रामप्रकाश चेरिटेबल अस्पताल में लगाया गया, जिसमें 25 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का आयोजन जिला ब्लड बैंक हरिद्वार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय शाह ने रक्तदान कर की। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा और जीवनदायिनी दान है। उनके अनुसार, एक यूनिट रक्त किसी भी मरीज के लिए नया जीवन बन सकता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस अवसर पर हरिद्वार प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। उन्होंने समय-समय पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय शाह ने प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी को पटका पहनाकर सम्मानित किया। गोरखाली सुधार सभा की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए मानव सेवा को सर्वोपरि बताया गया।

शिविर में रैना नय्यर, रजनी चौधरी, मनोज चमोली, सतीश ठाकुर, दिनेश लखेडा, अजीत रतूड़ी, मुकेश कुमार, इंटर्न पारस कुमार, रजत, सुधांशु सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं ने भाग लिया।

गौरतलब है कि गोरखाली सुधार सभा सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहती है और समय-समय पर ऐसे आयोजन कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रही है। रक्तदान शिविर के माध्यम से सभा ने आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता दिखाते हुए शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026
इन्हें भी पढ़े-

विधायक उमेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चैंपियन को लेकर क्या कहा, सुनिए

देहरादून February 18, 2025

देहरादून। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने मंगलवार को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की…

हरिद्वार में अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन, कई लोगों को दी गई नई जिम्मेदारी

October 5, 2024

दहशत फैलाने वाले बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार, एक लगी गोली, 5 की तलाश जारी

March 29, 2025

नहीं थम रहा सैनी आश्रम विवाद, अब ऑडिटर ने मांगे सवालों के जवाब

September 22, 2024
अन्य खबरें

सीएम धामी ने सीएम योगी से की मुलाकात, परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर मंथन

November 18, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

रानीपुर से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने पेश की दावेदारी, वर्तमान में जिला महामंत्री हैं संजीव

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202612,927 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.