Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»खड़खड़ी गोलीकांड में निकला लॉरेंस विश्नोई कनेक्शन, नंदू गैंग और मंजीत महल गैंग की थी दुश्मनी, दो शूटर गिरफ्तार
अपराध

खड़खड़ी गोलीकांड में निकला लॉरेंस विश्नोई कनेक्शन, नंदू गैंग और मंजीत महल गैंग की थी दुश्मनी, दो शूटर गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने खड़खड़ी गोलीकांड का खुलासा कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि यह हमला दो कुख्यात गैंगों नंदू गैंग और मंजीत महल गैंग के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी नंदू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सदस्य हैं। नंदू उर्फ कपिल सागवान लन्दन में है और लॉरेंस विश्नोई गैंग के एसोसिट गैंग के रूप में काम करता है। हत्या की सुपारी विदेश से दी गई थी और घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई दिन तक रेकी की थी। इस मामले में एक आरोपी झज्जर की जेल में बंद है।

बाइक सवार हमलावरों ने मारी थी होटल कारोबारी को गोली

2 जून 2025 को कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि खड़खड़ी स्थित सूखी नदी पुल के पास बाइक सवार अज्ञात युवकों ने एक होटल व्यवसायी को गोली मार दी है। घायल युवक अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा) को तत्काल पुलिस ने इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। अरुण भी मंजीत महल गैंग का सदस्य है जिस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस वारदात के संबंध में अरुण के पिता सत्यवान की तहरीर पर कोतवाली नगर में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल सीआईयू और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के आदेश दिए। पुलिस टीम ने हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अम्बाला, यमुनानगर, लुधियाना, फगवाड़ा तक करीब 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान की गई।

गैंगवार की पुरानी रंजिश, लंदन से मिली थी सुपारी

नंदू गैंग के लंदन में बैठे सरगना नंदू का मंजीत महल गैंग से पुराना गैंगवार चल रहा है। वर्ष 2016 में मंजीत महल ने नंदू के जीजा डॉक्टर उर्फ सुनील की हत्या कर दी थी। तभी से दोनों गैंगों के बीच खूनी संघर्ष जारी है। गौरव उर्फ लक्की, जो कि वर्तमान में झज्जर की जेल में बंद है, मंजीत महल गैंग से जुड़ा है। उसका रिश्तेदार अरुण इस समय गौरव की कोर्ट में पैरवी कर रहा था, जिससे नाराज होकर लंदन से बैठे नंदू ने अरुण की हत्या की सुपारी अपने गैंग के सदस्य हिमांशु सूद को दी थी।

हत्या की पूरी साजिश ऐसे रची गई

प्लान के मुताबिक हिमांशु सूद को हथियार और वाहन मुहैया कराए गए। हिमांशु, बॉबी, मानव हंस, शम्मी खान और गौरव ने मिलकर अरुण की रेकी की। घटना से पहले होटल की फोटो भेजी गई, ताकि वहीं कमरा लिया जा सके। 1 जून की रात मानव हंस और शम्मी खान बाइक से हरिद्वार पहुंचे। हिमांशु, बॉबी, गौरव कार से रुड़की पहुंचे। सभी एक मोबाइल ऐप जंगी के जरिए संपर्क में थे ताकि कॉल ट्रेस न हो। 2 जून को रेकी के दौरान हिमांशु का पिस्टल मिसफायर हो गया, इसके बाद बॉबी ने अरुण पर गोली चला दी। वारदात के बाद सभी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी

1. मानव हंस पुत्र अजय कुमार निवासी हरगोविंद नगर, थाना सिटी फगवाड़ा, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष)

2. गौरव कुमार पुत्र लक्ष्मी दास निवासी नवांशहर, पंजाब (उम्र 28 वर्ष)

फरार आरोपी – शम्मी खान और बॉबी 

पुलिस टीम जिनकी मेहनत लाई रंग

रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक, सीआईयू, वीरेन्द्र रमोला, निरीक्षक, कोतवाली नगर, सतेन्द्र भंडारी उप निरीक्षक, प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक, ऋतुराज सिंह, उप निरीक्षक, सीआईयू,  संजीत कंडारी उप निरीक्षक, अंशुल अग्रवाल, उप निरीक्षक, आशीष नेगी, उप निरीक्षक, सतीश नौटियाल, हेड कांस्टेबल, पदम, कांस्टेबल, सीआईयू, उमेश, कांस्टेबल, सीआईयू, वसीम, कांस्टेबल, सीआईयू, निर्मल, कांस्टेबल, सुनील चौहान, कांस्टेबल औरतेजेन्द्र, कांस्टेबल मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026
इन्हें भी पढ़े-

भारत बने हिंदू राष्ट्र, 14 राज्यों में 14000 किमी की पदयात्रा, हरिद्वार में भव्य स्वागत

आस्था October 9, 2024

हरिद्वार, 9 अक्तूबर। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से 14 राज्यों का भ्रमण…

चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आत्महत्या की रची थी साजिश

December 5, 2025

Samsung to Develop Its Own Mobile GPU to Beat Apple and Qualcomm

January 22, 2021

चरम पर शारदीय कांवड़ मेला, बॉर्डर पर श्यामपुर पुलिस ने चलाया भंडारा, कांवड़ियों की सेवा

February 24, 2025
अन्य खबरें

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.