Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड की बैठक: 85.27 करोड़ का बजट पास, बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर
हरिद्वार

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड की बैठक: 85.27 करोड़ का बजट पास, बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर

News DeskBy News DeskMay 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरन सिंह ने की। इस मौके पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह , मुख्य विकास अधिकारी आकांशा कोंडे, विधायक अनुपमा रावत, विधायक फुरकान, सभी पंचायत सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर रहा। अध्यक्ष ने बताया कि पिछली बैठक में लगभग 85 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था और इस बार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 85.27 करोड़ रुपये का संशोधित बजट पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट के तहत विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण, तालाबों की सफाई और संरक्षण तथा जल आपूर्ति योजनाओं पर काम किया जाएगा।

तालाबों की सफाई पर विशेष फोकस
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले एक वर्ष के भीतर सभी तालाबों की सफाई कराई जाएगी और उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों का संरक्षण न केवल जल संकट को दूर करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा।

एचआरडीए की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बैठक के दौरान पंचायत सदस्यों ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। सदस्यों ने आरोप लगाया कि एचआरडीए ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास करने का शुल्क तो वसूल करता है लेकिन क्षेत्रीय विकास के लिए कोई कार्य नहीं करता। उन्होंने मांग की कि एचआरडीए को ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुनियादी विकास कार्य करने चाहिए ताकि ग्रामीण जनता को लाभ मिल सके।

‘हर घर जल योजना’ में भ्रष्टाचार के आरोप
बैठक में ‘हर घर नल से जल’ योजना को लेकर भी कई पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई। उन्होंने योजना में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सदस्यों ने कहा कि कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने के बाद भी लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत क्षेत्र में नए बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों, स्कूल भवनों, सामुदायिक केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतें विकास की रीढ़ होती हैं और इन्हें मजबूत किए बिना समग्र विकास संभव नहीं है।

अन्य प्रमुख निर्णय
बैठक में स्वच्छता अभियान को और मजबूती देने, ग्रामीण सड़कों के मरम्मत कार्य, श्मशान घाटों के आधुनिकीकरण और महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाओं को लागू करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

जिलाधिकारी और सीडीओ की सक्रिय भागीदारी
बैठक के दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने भी विभिन्न योजनाओं पर फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पारित प्रस्तावों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने की हिदायत दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने हरिद्वार में निकाला रोड शो, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

April 21, 2026

कनखल में राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन, मंत्री मदन कौशिक समेत कई साधु संत उपस्थित रहे

April 20, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में यूरिया और केमिकल से रॉयल स्टैग और माल्टा ब्रांड की शराब, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

अपराध October 24, 2024

हरिद्वार, 24 अक्टूबर। हरिद्वार में पुलिस ने नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।…

Mirrorless or DSLR: Which is Best for Your Next Camera?

January 12, 2021

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

Tokyo Officials Plan For a Safe Olympic Games Without Quarantines

January 6, 2020
अन्य खबरें

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.