Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»सनसनीखेज वारदात: पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद रिक्शा चालक ने लगाई फांसी, हरिद्वार का मामला
अपराध

सनसनीखेज वारदात: पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद रिक्शा चालक ने लगाई फांसी, हरिद्वार का मामला

News DeskBy News DeskJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 17 जून। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां से मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह के चलते एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी पर झूल गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान ऋषिकुमार के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चालक था। वहीं उसकी पत्नी का नाम वर्षा बताया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जो देखते ही देखते खूनी रूप ले बैठी। गुस्से में ऋषिकुमार ने पहले वर्षा का गला धारदार हथियार से रेत दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह छत पर गया और फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान भी दे दी। सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने और आवाजें बंद हो जाने पर लोगों को शक हुआ। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख हर कोई सन्न रह गया। कमरे में वर्षा की लहूलुहान लाश पड़ी थी जबकि छत पर ऋषिकुमार का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया, “प्राथमिक जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसी के बाद पति ने हत्या कर आत्महत्या की है। मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।”

पुलिस ने बताया कि मृतक दंपति का विवाह करीब छह साल पहले हुआ था और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, जो वारदात के समय घर पर मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना की असली वजह क्या थी। वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। एक ही घर से दो अर्थियां उठने की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में घटी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026

ज्वालापुर में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक शराब तस्कर दबोचा, छह पेटी शराब बरामद

November 4, 2026

कुंभ में तीसरी आंख से होगी हरिद्वार की निगरानी, ICCC सेंटर से जुड़ेगा पूरा शहर

November 3, 2026

चीला नहर से बरामद हुआ नोएडा के कारोबारी नीरज गुप्ता का शव, सुसाइड नोट छोड़कर लगाई थी छलांग

November 3, 2026

आइरिश ब्रिज से बैरागी कैंप तक चलाया स्वच्छता अभियान, 80 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

November 2, 2026

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी, नगर आयुक्त ने देर रात लिया का जायजा

November 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर पर खड़े जनरेटर में मारी टक्कर, कार चालक और दो मजदूरों की मौत

उत्तराखंड December 11, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

बरेली से हरिद्वार ला रहा था 15 लाख की स्मैक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

November 3, 2024

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरों के प्रवेश पत्र पर फोटो चस्पा कर दे रहे थे परीक्षा, 4 युवतियों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

February 25, 2026
अन्य खबरें

भाजपा सरकार के राज में भाजपा के सभासद की अनदेखी, शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज

November 10, 2026

हर ब्लॉक में चलेगी एंबुलेंस, कुंभ से पहले गांवों के चौक-चौराहे होंगे, बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

November 6, 2026

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

कुंभ कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ने पर रात में भी होगा निर्माण – नंदन कुमार

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,056 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202610,713 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.