Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»पूर्व विधायक सुरेश राठौर का उर्मिला सनावर से नाता बना सियासी आफत, भाजपा ने छह साल के लिए किया निष्कासित
उत्तराखंड

पूर्व विधायक सुरेश राठौर का उर्मिला सनावर से नाता बना सियासी आफत, भाजपा ने छह साल के लिए किया निष्कासित

News DeskBy News DeskJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार/सहारनपुर। ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अभिनेत्री उर्मिला सनावर को दूसरी पत्नी मानना भारी पड़ गया है। पार्टी ने उनकी कथित गतिविधियों को अनुशासनहीनता करार देते हुए उन्हें छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है। राठौर ने पार्टी से मिले नोटिस के जवाब में सफाई दी थी कि वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो उनकी आने वाली फिल्म भाभी जी विधायक हैं की शूटिंग का हिस्सा हैं, लेकिन पार्टी ने इस स्पष्टीकरण को पर्याप्त नहीं माना।

पूरा मामला तब चर्चा में आया जब सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर ने दावा किया कि 2022 में उन्होंने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से नेपाल में विवाह किया था। उर्मिला लगातार सोशल मीडिया पर खुद को सुरेश राठौर की पत्नी बताते हुए उनके साथ की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। रील्स और फोटोज में दोनों को पारिवारिक अंदाज़ में देखा जा सकता है, जिससे अफवाहों को और बल मिला। हालांकि राठौर ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि न तो उन्होंने उर्मिला से शादी की है और न ही उनका निजी जीवन वैसा है जैसा प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उर्मिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है जिसको लेकर उन्होंने कुछ महीने पहले उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

भाजपा की जिला अनुशासन समिति ने इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए कार्रवाई की। यह निष्कासन उत्तराखंड भाजपा प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद किया गया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि राठौर की हरकतों से संगठन की सार्वजनिक छवि को ठेस पहुंची इसलिए कठोर निर्णय लिया गया है। उधर, उर्मिला सनावर अपने दावे पर अडिग हैं। उनका कहना है कि उन्होंने नेपाल के एक मंदिर में सुरेश राठौर के साथ विधिवत विवाह किया था और वे इसके प्रमाण भी दे सकती हैं। वह यह भी कह रही हैं कि भाजपा का यह निर्णय अन्यायपूर्ण है और पार्टी को सच्चाई सामने लानी चाहिए।

इस पूरे प्रकरण ने उत्तराखंड भाजपा में एक बार फिर आंतरिक अनुशासन और व्यक्तिगत छवि के मुद्दों को चर्चा में ला दिया है। पार्टी के इस निर्णय को एक सख्त संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है कि व्यक्तिगत जीवन में भी सार्वजनिक छवि की जिम्मेदारी नेताओं पर बनी रहती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026

यूजीसी कानून पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में आने वाले नेता करें चर्चा, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा दर्ज कराएगा विरोध

November 20, 2026

कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, तीनों पालियों में होगी सफाई

November 17, 2026

सात साल की श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का किया सस्वर पाठ, आर्य समाज ने किया सम्मानित

November 14, 2026

कुंभ से पहले रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन की तैयारी तेज, मॉक ड्रिल से परखी जाएगी व्यवस्था

November 13, 2026

हरिद्वार से उठी व्यापारी आयोग के गठन की मांग, साधु संतों ने किया समर्थन

November 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

थूककर खाना बेचने वालों पर स्वामी रामदेव का बयान, कह दी बड़ी बात

आस्था October 13, 2024

हरिद्वार, 12 अक्टूबर। देश में खाने पीने की चीजों में थूक और मूत्र मिलाने के…

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

Obesity: Causes and Preventive Tips, as Suggested by the Doctors

January 15, 2021

नौवीं के छात्र ने देसी तमंचे से शिक्षक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

August 21, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बदले जाएंगे कई कोतवाली इचार्ज, एसएसपी ने विदाई देकर दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

गंगा की मत्स्य संपदा बढ़ाने को सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

November 22, 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

November 22, 2026

मधुमेह से पीड़ित बच्चे भी किसी से कम नहीं, पूरा कर सकते हैं सपने – डीएम ने की सराहना

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,081 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,058 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.