Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हरिद्वार में गंगाजल गिरने से भड़के कांवड़िए, मारपीट और उपद्रव में तोड़ी गाड़ी, तीन गिरफ्तार
अपराध

हरिद्वार में गंगाजल गिरने से भड़के कांवड़िए, मारपीट और उपद्रव में तोड़ी गाड़ी, तीन गिरफ्तार

हंगामे बढ़ता देख पुलिस ने कराया मामला शांत
News DeskBy News DeskJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के बीच एक बड़ी वारदात सामने आई है। बुधवार शाम बहादराबाद थाना क्षेत्र में गंगाजल गिरने की मामूली घटना ने अचानक तूल पकड़ लिया। सहारनपुर से आए कांवड़ियों ने हरियाणा नंबर की कार में तोड़फोड़ करते हुए उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार सवारों को भीड़ से बचाया और तीन हमलावर कांवड़ियों को गिरफ्तार किया।

घटना गुरुवार शाम करीब 6:20 बजे की है। बहादराबाद क्षेत्र के क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार सवार कुछ लोग यात्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का साइड सहारनपुर से आए कांवड़ियों के गुट से हो गया, जिससे एक कांवड़ का गंगाजल गिर गया। इसी बात पर कांवड़िए आपा खो बैठे और कार को घेर लिया। देखते ही देखते उन्होंने कार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और सवारों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हंगामा बढ़ता देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सबसे पहले चौकी शांतरशाह प्रभारी उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार पहुंचे और उन्होंने भीड़ से घिरे कार चालक मुकेश निवासी शामली को बाहर निकाला। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद नरेश सिंह राठौड़ भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायल कार चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा।

कार मालिक मुकेश की तहरीर पर बहादराबाद थाना पुलिस ने तीन कांवड़ियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशु कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार निवासी ननौता भैंसराव, ऋतिक पुत्र संजय निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी थाना गंगोह, और रवि कुमार पुत्र ओम सिंह निवासी हमजागढ़ थाना गंगोह, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उपद्रवियों ने न सिर्फ वाहन को क्षतिग्रस्त किया बल्कि कार सवार की जान को भी खतरे में डाल दिया। प्रारंभिक जांच के बाद हमले को जानलेवा मानते हुए धारदार हथियारों के उपयोग का भी उल्लेख एफआईआर में किया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद नरेश सिंह राठौड़, एसएसआई प्रदीप राठौर, चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल, अपर उप निरीक्षक करम सिंह चौहान, कांस्टेबल अंकित, चंदन सिंह चौहान, संतोष रावत, वीरेंद्र चौहान और मुकेश नेगी शामिल थे।

हरिद्वार पुलिस ने अपील की है कि कोई भी श्रद्धालु संयम और अनुशासन बनाए रखे। कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

नगर निगम हरिद्वार की बड़ी कार्रवाई:भीमगोडा में संपत्ति से अवैध कब्जा हटाया, भवन को लिया अपने नियंत्रण में

हरिद्वार December 6, 2025

हरिद्वार, 6 दिसंबर। नगर निगम हरिद्वार ने शनिवार को भीमगोडा क्षेत्र में अवैध कब्जे के…

जेल से छुटने के बाद पैरवी के लिए बने बदमाश, बन गए लुटेरे, तमंचे के साथ गिरफ्तार

May 29, 2025

गुरुकुल में तथ्यों से छेड़छाड़ कर लिखा गया पत्र, बैक डोर से नियमितीकरण के खेल की तैयारी

June 6, 2025

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026
अन्य खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.