Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»डीएम मयूर दीक्षित ने दिलाई राहत, वार्ड 6 में कराई फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव, जनता बोली—‘थैंक यू डीएम साहब’
उत्तराखंड

डीएम मयूर दीक्षित ने दिलाई राहत, वार्ड 6 में कराई फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव, जनता बोली—‘थैंक यू डीएम साहब’

News DeskBy News DeskAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 में जलभराव से जूझ रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा दिन रहा। हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित ने न केवल जलभराव की समस्या का त्वरित संज्ञान लिया, बल्कि मौके पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देकर प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय भी कर दिया। परिणाम यह हुआ कि महज कुछ घंटों में जेसीबी मशीन से बंद पड़ा नाला खुलवाया गया और पानी की निकासी शुरू हो गई। मंगलवार को सभी गलियों में फॉगिंग और कीटनाशकों का छिड़काव भी कराया गया है। अब वार्ड नंबर छह में किसी भी सड़क पर पानी नहीं भरा है। खाली मैदानों में जो पानी भरा है, उसकी निकासी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। 

लक्सर में बिना बाढ़ के बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे। वार्ड छह के बीते एक सप्ताह से पीठ बाजार पुलिया, बारात घर के पीछे की कॉलोनियां, पुलिस चौकी वाली गली, मंदिर वाली गली, पीर के पीछे रेलवे कॉलोनी और बाजार के जर्जर सरकारी भवन के आसपास पानी जमा था। इससे बदबू, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन हल नहीं निकल पा रहा था। सभासद हर्षपाल के दिन रात प्रयास के बावजूद भी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे थे। इसके बाद लोगों ने डीएम मयूर दीक्षित से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। डीएम ने तुरंत समस्या का संज्ञान लिया और रविवार रात को ही अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम के निर्देश मिलते ही नगर पालिका की टीम हरकत में आई। सोमवार को खुल अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और बसेड़ी रोड के बड़े नाले की सफाई शुरू की। पानी का बहाव बढ़ते ही लोगों ने राहत की सांस ली। डीएम ने स्पष्ट किया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक विस्तृत योजना बनाई जाएगी।

स्थानीय निवासी आरिफ, सचिन, रवि, अंकित, अंकुश और नीटू इत्यादि ने डीएम मयूर दीक्षित का आभार व्यक्त किया और कहा – “डीएम साहब ने बिना देरी के जो कदम उठाया, वह काबिले-तारीफ है। हफ्तों से जमा पानी कुछ ही घंटों में निकलने लगा। ऐसे अधिकारी जनता का भरोसा बढ़ाते हैं।”

मंगलवार को जलनिकासी के बाद डीएम के आदेश पर पूरे वार्ड में फॉगिंग और कीटनाशकों का छिड़काव कराया गया। वार्ड के सभासद हर्ष पाल उर्फ बंटू ने कहा— “डीएम मयूर दीक्षित जनता के सच्चे हितैषी हैं। उनकी सक्रियता के कारण ही यह बड़ी समस्या इतनी जल्दी खत्म हुई।”

जलभराव और गंदगी की समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक टीम का स्वागत किया और कहा “थैंक यू डीएम साहब, आपने हमारी मुश्किल को तुरंत समझा और हल किया, डीएम हो तो ऐसा।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

मंगलवार की रहेगी छुट्टी: भारी बारिश की चेतावनी के बीच हरिद्वार में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड August 4, 2025

हरिद्वार, 04 अगस्त। हरिद्वार जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित…

श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन, पं. पवनकृष्ण शास्त्री ने बताया- कैसे मां दुर्गा ने किया था महिषासुर का संहार

April 2, 2025

Umesh Kumar ने दी बड़ी सौगात, 60 लाख की सड़कों का महिलाओं और बच्चियों से कराया लोकार्पण

September 18, 2025

छपार थाने की पुलिस टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में आरोपी को छुड़ाने का आरोप

February 5, 2026
अन्य खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,896 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.