Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ, डीजीपी दीपम सेठ और डीएम मयूर दीक्षित ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का आशीर्वाद
आस्था

गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ, डीजीपी दीपम सेठ और डीएम मयूर दीक्षित ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का आशीर्वाद

News DeskBy News DeskJuly 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 11 जुलाई। कांवड़ मेले की सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर उन्होंने मेले की निर्विघ्न संपन्नता के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ आईजी (कानून व्यवस्था) निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पूजन कार्यक्रम श्री गंगा सभा हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि इस वर्ष का कांवड़ मेला कई दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण है। “शिवभक्तों की संख्या में इस बार भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान करेंगे। ऐसे में हमारी प्राथमिकता यात्रा को न केवल सुगम, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। डीजीपी ने कहा कि शिवभक्तों के साथ-साथ उनके मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी भाव के साथ आज मां गंगा का आशीर्वाद लिया गया है।

जिलाधिकारी बोले – समर्पित है प्रशासनिक अमला
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेला हरिद्वार के प्रमुख आयोजनों में सबसे बड़ा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। “हमारी प्राथमिकता है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित हो। इसके लिए जिला प्रशासन की सभी टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। आज हमने मां गंगा से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा से यह मेला शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हो।”

एसएसपी का दावा – पूरी व्यवस्था चौकस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र को कई जोनों में बांटा गया है। “हर जोन में अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी में लगे हैं। उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गंगा मां की कृपा और हमारी सख्ती से इस बार का मेला पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न होगा।”

गंगा सभा की गरिमामयी उपस्थिति
पूजन के दौरान श्री गंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उपाध्यक्ष मनोज झा, स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री विकास प्रधान, कोषाध्यक्ष अविनाश क्षोत्रिय, घाट व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक, प्रचार सचिव शैलेश मोहन, सचिव उज्ज्वल पंडित व अवधेश कौशिक, अनमोल मल, अंश झा, प्रणव सिखौला, अविनाश शास्त्री, अक्षत शिवपुरी, शिवम् क्षोत्रिय सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशासन और पुलिस के आला अफसर भी रहे शामिल
इस अवसर पर विकास प्राधिकरण सचिव मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह, सीओ अविनाश वर्मा सहित अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व प्रशासनिक अमले के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे। पूजन आचार्यद्वय अमित शास्त्री एवं विभोर कौशिक द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराया गया।


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लक्सर में देसी तमंचे के साथ राहुल गिरफ्तार, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अपराध September 12, 2025

हरिद्वार, 12 सितंबर। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत लक्सर कोतवाली…

सिडकुल के HMT ग्रांड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार

July 1, 2025

चुनाव के लिए तैयार AAP, जल्द होगा पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया का उत्तराखंड दौरा

October 23, 2024

बारिश का कहर जारी, काली मंदिर के पास टूटा पहाड़, रेलवे ट्रैक प्रभावित, टला बड़ा हादसा

August 5, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.