हरिद्वार। हरिद्वार निकाय चुनाव में दल बदल का दौर जारी है। टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता जितेंद्र चौधरी ने पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी और जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कराई। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 45 से जितेंद्र चौधरी को पार्षद पद का टिकट भी दिया गया।

इस दौरान जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता और कांग्रेस की इन्हीं नीतियों से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।

वहीं संजय सैनी ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा की बी टीम है। दोनों ही दल जनता के हितों की बात नहीं करते। जनता हित में केवल एक ही पार्टी काम कर रही है और वो आम आदमी पार्टी है। यही कारण है कि अच्छे और सच्चे कार्यकर्ताओं का अपमान करने वाली पार्टी के नेताओं का विश्वास आम आदमी पार्टी में बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगे भी कई नेता उनके संपर्क में हैं जो जल्द ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन ज्वाइन करेंगे।

वहीं aap मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी ने कहा कि जनता की सेवा के लिए वो चुनाव मैदान में उतरी हैं। मोहल्ला रिपेयरकैंप हो या भी अन्य जनसेवा के कार्य, इन्हीं उपलब्धियों को साथ लेकर वो जनता के बीच जा रही हैं। जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है। यदि जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया तो मेयर बनकर वो हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदल देंगी। वो विकास कार्य कराए जाएंगे जो आज दिल्ली में हो रहे है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और साफ सफाई में हरिद्वार को देश के शीर्ष नगर निगम में शामिल कराया जाएगा।