Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»मनसा देवी मंदिर में विलुप्त परंपरा होंगी पुनर्जीवित, रविंद्रपुरी महाराज, फिर बजेंगे प्राचीन वाद्ययंत्र
हरिद्वार

मनसा देवी मंदिर में विलुप्त परंपरा होंगी पुनर्जीवित, रविंद्रपुरी महाराज, फिर बजेंगे प्राचीन वाद्ययंत्र

News DeskBy News DeskMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मनसा देवी मंदिर से एक अभिनव पहल की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य पौराणिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने के साथ ही मंदिरों में सभी जातियों की सहभागिता को बढ़ावा देना है। गुरुवार को मनसा देवी मंदिर पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि प्राचीन समय में मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान नगाड़ा, ढोला ढोली, दमाऊ, शहनाई और तुरही जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का उपयोग होता था।

इन वाद्य यंत्रों की ध्वनि से ही मंदिरों में आरती और पूजा का वातावरण बनता था, लेकिन आधुनिक दौर में ये परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अब इन पौराणिक वाद्य यंत्रों को फिर से मंदिरों में स्थापित किया जाएगा, जिससे न केवल सनातन परंपराओं का संरक्षण होगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े ढोले की थाप को देव जागरण का प्रतीक माना जाता है और इससे जनकल्याण की भावना भी जुड़ी हुई है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मंदिर किसी एक वर्ग या जाति के नहीं होते, बल्कि सभी सनातनियों के लिए समान रूप से खुले होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले मंदिरों में विभिन्न जातियों के लोग पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने का कार्य करते थे, लेकिन समय के साथ यह व्यवस्था समाप्त हो गई। अब इस परंपरा को फिर से शुरू किया जाएगा और संबंधित लोगों को पुनः जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत मनसा देवी मंदिर से की जा रही है और इसके लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों का ऑर्डर भी दे दिया गया है। आने वाले समय में अन्य मंदिरों में भी इस व्यवस्था को लागू करने की योजना है, जिससे सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

अमात्रा रिसॉर्ट के पास गंगा में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जुटी पहचान में

अपराध April 12, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – शुक्रवार देर शाम अमात्रा रिसॉर्ट के समीप गंगा नदी में…

चरित्र निर्माण की शिक्षा देने वाला पहला विश्वविद्यालय है गुरुकुल – सांसद त्रिवेंद्र रावत

September 28, 2024

60 वर्षीय कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

October 10, 2025

गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषित किया अवकाश

February 11, 2025
अन्य खबरें

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,896 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.