Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 3 से भाजपा के सूर्यकान्त शर्मा करीब 1200 वोटो से जीते। वार्ड 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत दर्ज की।
हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने भी अपना खाता खोल लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी महावीर वशिष्ठ ने करीब 200 वोटों से जीत दर्ज की। महावीर वशिष्ठ ने भाजपा प्रत्याशी अनिरुद्ध भाटी को शिकस्त दी है।
हरिद्वार। हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज में शिवालिक नगर पालिका और हरिद्वार नगर निगम के वोटो की गिनती जारी है। हरिद्वार नगर निगम से भाजपा ने खाता खोल लिया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी आकाश भाटी और वार्ड नंबर 2 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी सुनीता शर्मा ने जीत दर्ज की है। आकाश भाटी ने करीब 400 और सुनीता शर्मा ने करीब 200 वोटो से कांग्रेस के प्रत्याशियों को शिकायत दी है।
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद व लक्सर सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े संजीव कुमार उर्फ नीटू ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर शासन प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से से मतगणना किये जाने की मांग उठाई है। लक्सर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक मोहम्मद शहजाद ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। जिस तरीके से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के साथ प्रशासन दुर्व्यवहार किया गया और कुछ लोगों को मतदान करने से रोका गया, उसे देखकर व और उनकी पार्टी के…
लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर नगर पालिका में वैसे तो शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। लेकिन वार्ड नंबर 5 लक्सरी में कई लोग मतदान करने से वंचित रह गए। गुस्साए लोगों ने उस वक्त हंगामा खड़ा कर दिया जब शाम करीब सवा पांच बजे पोलिंग बूथ के गेट को बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह से पोलिंग बूथ पर धीमी गति से मतदान प्रक्रिया चल रही थी और ऐसा करके चुनाव में सत्ता का दुरुप्रयोग किया गया है। हालांकि गेट बंद होने के बाद पीठासीन अधिकारी और निर्वाचन कर्मचारियों ने मतपत्रों का मिलान किया…
लक्सर, हरिद्वार। निकाय चुनाव में मतदान से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लक्सर नगर पालिका से अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गी ने कुछ लोगों पर अभद्रता, गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से निष्पक्ष और ईमानदार प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जगदेव सिंह जग्गी ने बताया कि वो लक्सर गांव में अपने समर्थकों से मिलने गए थे। तभी वहां पहले से मौजूद कई लोग उनके विरोध में उतर आए। उनके साथ गाली गलौज की गई।…
हरिद्वार, 22 जनवरी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने पंजाबी समाज से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान सुनील अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है। लेकिन भाजपा ने कभी भी पंजाबी समाज को उचित सम्मान नहीं दिया। वर्तमान में हो रहे नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पंजाबी समाज के केवल दो लोगों को वार्ड प्रत्याशी बनाया है। मेयर टिकट के लिए पंजाबी समाज की सोनिया अरोड़ा की मजबूत दावेदारी को भी नकार दिया गया। सुनील अरोड़ा ने…
हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर घाट के पास गंगा में एक महिला का शव तैरता हुआ बरामद होने सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे तभी पीछे से एक महिला का शव बेहतर प्रेम नगर घाट के पास पहुंच गया और गंग नहर के चैनल में फंस गया। शव को देखकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर तुरंत कनखल…
हरिद्वार। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने 12 जनवरी से लापता युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले जीजा साले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम राहुल और मोहित हैं जो कड़छ मोहल्ले के निवासी हैं। आरोपियों ने पहले ईंट से वार कर तेजपाल को मौत के घाट उतारा और फिर शव को भेल के जंगल में फेंककर फरार हो गए। हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी रोहित की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। दरअसल बीती 12 जनवरी को सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी निवासी तेजपाल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया…
हरिद्वार। …..कोरिडोर के नाम पर नहीं होगी तोड़ फोड़ – सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार ऋषिकेश में व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने के लिए बनेगा कॉरिडोर। नहीं तोड़ी जाएगी एक भी मलिन बस्ती। कांग्रेस पर लगाया झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप। विकास और विरासत को बचाने के लिए काम कर रही सरकार। हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी किरन जैसल के समर्थन में रोड़ शो निकाल रहे सीएम धामी। निकाय चुनाव में भाजपा की जीत और उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने का किया
