Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार से भाजपा सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शेर और कुत्ते वाले बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बयानों में विरोधाभास देखने को मिला। जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र के बयान की कड़ी निंदा की वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने खुले तौर से त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान का समर्थन किया और कहा कि वो भ्रष्टाचार का साथ नहीं दे सकते। इस मुद्दे पर वो त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हैं। शनिवार को हरिद्वार एक…
हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो अवैध खनन के सवाल पर ‘शेर कुत्तों का सवाल नहीं करते’ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। दिल्ली में दिए गए उनके बयान का विरोध होना शुरू हो गया है। शनिवार को हरिद्वार के एक आश्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके बयान को प्रेमचंदिया बयान बताया। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घमंड में प्रेमचंद पार्ट 2 बयान दिया है। इतना ही नहीं हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह ने संसद…
सचिन कुमार, हरिद्वार। हरिद्वार 28 मार्च। अपनी बेटियों को जन्म के साथ ही सशक्त बनाने की शुरुआत करिए और हमेशा उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनने की सीख दीजिए।यह बात शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने आई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कही। .महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने आईटीसी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में बांटे प्रमाण पत्र। .600 से ज्यादा महिलाओं को 2 साल में बनाया गया है आत्मनिर्भर। . आईटीसी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर महिलाओं…
सनातन संस्कृति के अनुरूप नववर्ष मनाएं युवा-पंडित अधीर कौशिकहरिद्वार, 28 मार्च। श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने हिंदू नव वर्ष को भव्य और दिव्य रूप से मनाए जाने का आह्वान किया है। श्री अखंड परशुराम अखाड़ो की बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के माध्यम से जिस प्रकार से पूरे विश्व में योग का परचम लहराया है। इसी प्रकार सनातन को आगे बढ़ाने के लिए हिंदू नव वर्ष को भी दिव्य एवं भव्य रूप से मनाए जाने की घोषणा की जाए।…
डेस्क। म्यांमार में आए एक के बाद एक भूकंप के दो तेज झटकों ने आसपास के कई देशों में दहशत फैलाई। जानकारी के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई। भूकंप के झटके भारत, चीन और बांग्लादेश तक महसूस किए गए। साथ ही पड़ोसी कई देशों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली एनसीआर और नोएडा तक में भी इसका असर देखने को मिला है। विनाशकारीभूकंप ने म्यांमार और थाईलैंड की धरती…
हरिद्वार। लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने अवैध मदरसों के खिलाफ की जा रही सीलिंग की कार्रवाई का विरोध किया और आरोप लगाया कि उत्तराखंड में मदरसों को बहाना बनाकर मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। यह बात वो कई बार कह चुके हैं। सरकार चाहती है कि हिन्दू मुस्लिम चलती रहे। उन्होंने कहा कि मदरसे अवैध नहीं है। मदरसों में केवल धार्मिक शिक्षा दी जाती ह और देश के संविधान ने सबको धार्मिक आजादी का अधिकार दिया है। इसलिए मदरसों को चलाने के लिए किसी परमिशन की आवश्यकता नहीं होती। शहजाद ने कहा कि मदरसे में पढ़ने…
हरिद्वार। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बहादराबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कॉलेज की छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। हरिद्वार निवासी गुरप्रीत कौर, जो एम.एससी नर्सिंग की छात्रा हैं, को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं, पौड़ी जिले की स्वाती नेगी, जो एम.एससी नर्सिंग की ही छात्रा हैं, को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। इनके अलावा, कॉलेज के कई अन्य…
लक्सर। गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम और लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में छिपकर गौकशी कर रहे कासमपुर और संघीपुर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 120 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रात में जंगल में छिपकर कर रहे थे गौकशी – एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल हरिद्वार के निर्देश पर अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में लक्सर पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम…
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे मदरसों की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी है। कार्रवाई के चौथे दिन प्रशासन की टीमों ने जिले भर में 15 से ज्यादा मदरसों को सील कर दिया। अब तक 40 अवैध मदरसों पर ताला लग चुका है। बहादराबाद से मंगलौर, भगवानपुर से लक्सर तक जिला प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं और बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों को बंद कराया जा रहा है। चार दिन से चल रही कार्रवाई हरिद्वार जिले में अवैध…
हरिद्वार। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एक बार फिर से जनपद में 12 दरोगाओं का ट्रान्सफर किया है। देर रात जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में 6 महिला दरोगाओं के नाम भी शामिल हैं। एसपी सिटी कार्यालय में तैनात ऋषिकांत पटवाल को नगर कोतवाली और एसआईएस शाखा में तैनात प्रदीप राठौर को रुड़की कोतवाली में नई तैनाती मिली है। प्रदीप राठौर को कुछ दिन पहले ही हर की पौड़ी चौकी से हटाकर एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई थी। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात विजय कुमार थपलियाल को रुड़की कोतवाली, बालम सिंह को रुड़की कोतवाली, एसपी देहात…
