Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका में भाजपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा के प्रचार में बड़े नेता उतर आए हैं। मंगलवार को शिवालिक नगर में एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनना तय है। क्योंकि राजीव शर्मा और सभी भाजपा सभासदों ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल…
हरिद्वार। भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी किरण जैसल ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। किरण जैसल ने पैदल रोड शो निकाला और जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्ड नंबर 59 सीतापुर, 60 हरिलोक और 35 कड़छ में अपना रोड़ शो संपन्न किया। इस अवसर पर किरण जैसल ने कहा जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे हरिद्वार की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है हरिद्वार की जनता के आशीर्वाद से हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का नंबर एक नगर निगम बनाएंगे, ऐसा मुझे विश्वास है। मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विकास तिवारी ने कहा की जनता…
हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली ने कहा कि हरिद्वार की जनता भाजपा से तंग आ गई है। ऐसे में आगामी निकाय चुनाव में हरिद्वार की जनता कांग्रेस को ही वोट करेगी। जनता के आशीर्वाद से मेयर सहित सभी वार्डों में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। बताते चलें की रोड धर्मशाला के मुख्य चुनाव कार्यालय में कांग्रेस की बैठक बुलाई गई। बैठक में चुनाव में आगे की रणनीति लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी के पुत्र वरूण बालियान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी…
हरिद्वार 15 जनवरी। वार्ड नंबर 27 लाटोवाली से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुनील अग्रवाल गुड्डू के कार्यालय का उद्घाटन नगर विधायक मदन कौशिक व भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने किया। इस दौरान विधायक मदन कौशिक एवं मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने कहा कि भाजपा ही विकास कर सकती है। नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने पर ट्रिपल इंजन का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। विकास की गति तेज होगी। सुनील अग्रवाल गुड्डू को लाटोवाली की जनता निश्चित रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। सुनील अग्रवाल गुड्डू पुनः पार्षद बनकर जनता की सेवा करेंगे। वार्ड प्रत्याशी सुनील अग्रवाल गुड्डू…
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर से भाजपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने वार्ड नं 1 शिवालिक नगर में घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे, जो इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। राजीव शर्मा ने अपने दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उन्हें भाजपा के पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा, “भा.ज.पा. के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और हमारे…
हरिद्वार। निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बागी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की संस्तुति पर हरिद्वार, लक्सर और शिवालिक नगर में भाजपा के 22 कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है। सभी बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया। आरोप है कि सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
हरिद्वार। हरिद्वार निकाय चुनाव में प्रचार जोरों पर है। आम आदमी पार्टी से मेयर पद की प्रत्याशी शिप्रा सैनी को भारी जन समर्थन मिल रहा है। उनके कार्यालय उद्घाटन हो या जनसभाएं, सभी में भारी भीड़ उमड़ रही है। भाजपा और कांग्रेस को सीधी टक्कर दी जा रही है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी0 संजय सैनी ने वॉर्ड नंबर -42 वाल्मीकी बस्ती में कार्यालय का उदघाटन किया और इसके बाद इस वार्ड की पार्षद प्रत्याशी बहन प्रिती के साथ डोर- टू -डोर प्रचार भी किया और जनता से आशीर्वाद माँग अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील करी।…
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक इनामी बदमाश को गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल देर रात को ही रुड़की पहुंचे और पूरी घटना कम की जानकारी अधिकारियों से ली। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आगामी स्नान पर्व को लेकर देर रात मंगलौर क्षेत्र में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी तीज स्पीड में…
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने चुनाव संचालन समिति से परामर्श के पश्चात नगर निकाय में भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल के संकल्पपत्र को आम जनमानस के सुझावों के आधार पर बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी का संकल्प पत्र आम जनमानस के सुझावों के आधार पर ही बनाया जाएगा। इसके लिए हमने पूरे नगर निगम क्षेत्र की जनता के सुझावो को एकत्र कर आए हुए सुझावों के आधार पर ही संकल्प पत्र बनाने का निर्णय लिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हम संकल्प…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। STF और श्यामपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चिड़ियापुर के जंगल से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आजाद और संगीत हैं। दोनों आरोपी देहरादून की सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे 167 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 50 लाख बताई जा रही है। फिलहाल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। *नाम पता अभियुक्त*1- आजाद पुत्र स्वर्गीय हरीश चंद निवासी मोथरावाला सपेरा बस्ती देहरादून2- संगीत पुत्र स्वर्गीय ओमनाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरावाला देहरादून *बरामदगीः*कुल 167 ग्राम स्मैक *थाना श्यामपुर…
