Author: News Desk

हरिद्वार। कोटा की तर्ज पर हरिद्वार और रुड़की में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी कराई जाएगी। राजस्थान के कोटा में कोटा कोचिंग सिस्टम की शुरुआत कर मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कोचिंग में अग्रणी बंसल क्लासेस ने हरिद्वार और रूड़की में तीन अत्याधुनिक कोचिंग सेंटर शुरू किए। प्रवेश से पहले परीक्षा पास करने वाले छात्रों को छूट मिलेगी ही बल्कि कोरोना काल में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों को इस कोचिंग सेंटर में 90 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। बंसल क्लासेज संचालकों द्वारा रविवार को हरिद्वार में पत्रकार वार्ता का आयोजन। इस मौके पर बंसल क्लासेस…

Read More

अनिल शर्मा , लालढांग हरिद्वार। नशे जैसी बुराई को जड़ से मिटाने के लिए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा नशामुक्त शहर नशामुक्त गांव अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत लालढांग चौकी में ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। चौकी प्रभारी गगन मैठाणी ने ग्रामीणों को नशे की लत से दूर रहने की सलाह दी और नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई में पुलिस का सहयोग भी मांगा। साथ ही उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि यदि गांव में कोई भी व्यक्ति नशे का काला कारोबार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ…

Read More

उत्तराखंड – उत्तराखंड के चमोली में माणा के पास आए एवलांच में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के दूसरे दिन शनिवार को 17 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया। इससे पहले शुक्रवार को 33 लोगों को बचाया गया था। इनमें गंभीर रूप से घायल 4 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 मजदूर अब भी लापता हैं। बता दे कि हादसा चमोली के माणा गांव के नजदीक 28 फरवरी की सुबह 7:15 बजे हुआ।मोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के 55 मजदूर कंटेनर हाउस में रुके थे, तभी बर्फ का पहाड़ खिसक गया। सभी…

Read More

हरिद्वार। बिहार के एक बदमाश ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित बच्ची के माता पिता को तमंचा दिखाकर डराया धमकाया भी। पीड़ित परिवार घायल बच्ची को लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई और घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हरिद्वार से बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया है। शिकायत मिलते ही पथरी थाना पुलिस आरोपी धरपकड़ में जुट गई। शनिवार रात को भागने की फिराक में लगे आरोपी का पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस को देखते ही आरोपी…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में ऑनलाइन सट्टे के आदि बन रहे युवाओं को इसकी लत से बाहर निकालने के लिए जनप्रतिनिधि और समाजसेवी एकजुट हो रहे हैं। यहां पार्षद के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंचे अन्य लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंप रहे लोगों ने बेटिंग एप में स्थानीय स्तर पर काम कर रहे और युवाओं को लालच देकर जुए की लत लग रहे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टे की लत के कारण कई युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस पर रोक लगनी बहुत जरूरी…

Read More

हरिद्वार। 26 फरवरी को खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की उर फरार हो गए। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए और घटना के खुलासे के लिए आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा को जांच सौंपी। जांच में दो पुलिस अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। तत्काल मौके पर न पहुँचने व घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को समय से न देने के आरोपों के फलस्वरूप एसएसपी द्वारा कडा रुख अपनाते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुड़की धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर व…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला को धोखा देने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अफसान है जो गाडोवाली गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अफसान की मुलाकात एक महिला से हुई। एक साल पहले आरोपी ने महिला को अपना नाम हर्ष बताया था। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। असलियत पता चलने पर पीड़िता ने उससे शादी करने को मना कर दिया। इसके बावजूद वो महिला पर शादी का दबाव बनाने लगा। बीती 27 फरवरी को…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश एक नकली नोट गिरोह के सदस्य हैं। जिनके कब्जे से दो लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के नाम जुल्फकार और नसीम है। जुल्फकार कुन्हारी और नसीम पीपली गांव का रहने वाला है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कलियर की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो संदिग्ध अस्लाह के साथ शान्तरशाह…

Read More

हरिद्वार। उतरी हरिद्वार हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बार बार कट लगने से जनता परेशान है। 4 से 5 घंटे उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में विद्युत बाधित रही। इस बीच बिजली घर के फोन भी बंद रहे जिसे स्थानीय जनता को दिक्कत झेलनी पड़ी। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 5 बजे से सुबह 10 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। जरा सी बारिश हो या मौसम खराब हो, तुरंत विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है और विद्युत विभाग के दफ्तरों के फोन भी बंद हो जाते हैं। जिससे आम…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के सलेमपुर इंडस्ट्रियल। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार सुबह सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया रुड़की स्थित रबड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन रुड़की की टीम उपकरण सहित मौके पर पहुंची। आग को विकराल रूप लेता देख फायर स्टेशन लक्सर, भगवानपुर व सिड़कुल से भी फायर टैंडर को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम ने कई घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद प्रेशर पाइप व होज रील की मदद से आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। ब्रदर इलेक्ट्रॉनिक गोदाम डडेरा फाटक थाना सिविल…

Read More