Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल
अपराध

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

News DeskBy News DeskSeptember 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार की बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर के जंगल में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान मुदस्सिर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए हरिद्वार के जिला अस्पताल भेजा। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है। घटनास्थल पर उच्च अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान देर रात दौलतपुर के जंगल में पुलिस को दो बाइक सवार संदिग्ध बदमाशों के होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

गोली लगने के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जीडी अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। पुलिस की टीमें फरार बदमाश की तलाश में जंगल में लगातार कांबिंग कर रही हैं। देर रात एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भी जिला अस्पताल में पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की और अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। 

बता दे की उधर बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के बाद से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश था। बीती 14 सितंबर को हैप्पी पुत्र राजकुमार अपनी दुकान में काम कर रहा था। दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुसकर हैप्पी को गोली मारी थी और जंगल के रास्ते फरार हो गए थे। घटना के बाद भीम आर्मी की ओर से बहादराबाद कोतवाली का घेराव भी किया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश जारी थी, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट थे और देर रात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो ही गई। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत भुल्लर भी मौके पर पहुंचे। बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली। 

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके फरार साथी और हत्या की घटना में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जंगल और आसपास के क्षेत्र में तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 30, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026
इन्हें भी पढ़े-

पुरकाजी के खाई खेड़ी गांव का रहने वाला है कुख्यात विनय त्यागी, 59 मुकदमे और बड़ा गिरोह, हालत गंभीर 

अपराध December 25, 2025

लक्सर, हरिद्वार।  लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर पुलिस कस्टडी में जिस विनय त्यागी को…

8.5

Review: 5 Best Nina Dobrev Movie & TV Performances, Ranked

January 14, 2021

भाजपा की प्रदेश महामंत्री के बयान पर भड़की यूथ कांग्रेस, सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में फूंका पुतला

April 16, 2026

मैं पुष्कर सिंह धामी अपने जीते जी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा, हरिद्वार में दिया बड़ा बयान

September 27, 2025
अन्य खबरें

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.