Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार, 11 अक्टूबर। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण छात्रावास परिसर को चेक किया गया। उन्होंने बच्चों के आवास कक्ष, शौचालय एवं भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं छात्रावास वार्डन योगेश्वर से समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी ली। छात्रावास की साफ सफाई तथा बच्चों के शैक्षिक स्तर से जिलाधिकारी संतुष्ट नजर आए। बच्चों द्वारा मलखंब के खेल का प्रदर्शन जिलाधिकारी के सम्मुख किया गया। साथ ही छात्र मयंक कक्षा 6 द्वारा विभिन्न व्यायाम योग का प्रदर्शन उनके द्वारा देखा गया।…
11 अक्टूबर, हरिद्वार। डीएम कर्मेंद्र सिंह द्वारा राजकीय भूमि/ग्राम समाज की भूमि पर हुये अवैध कब्जों को अभियान के तहत हटाने के निर्देश दिये गये है। डीएम के आदेश के अनुपालन में एसडीएम हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में टीम द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर कड़ी दृष्टि रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि ग्राम ज्वालापुर तहसील हरिद्वार के खसरा नं0 649 जो कि अभिलेखों में संक्रमणीय भूमिधर एवं सम्पत्ति ग्राम समाज रौ नदी के रूप में अंकित हैं। उक्त स्थल पर रौ नदी के भाग पर कुछ व्यक्तियों द्वारा पूर्व में अनाधिकृत रूप से कब्जा करने की…
हरिद्वार, 11 अक्टूबर। – जनपद में आधार केन्द्रों पर अनियमितताएं एवम् फर्जी आधार से संबंधित मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में छापेमारी की गई। जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों(SDM) द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी से सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया। रावली महदूद में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह द्वारा की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के 58 आधार कार्ड तथा 15 विभिन्न व्यक्तियों के पेन कार्ड मिले। इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड तथा पेन कार्ड मिलना प्रथम दृष्टतया संदिग्ध पाए जाने पर सीएससी से आयरिस स्कैनर, सहित अन्य सभी सामान…
हरिद्वार, 11अक्टूबर। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर पौदल मार्ग जंगली हाथी आ धमका। सुबह सवेरे हाथी को देख मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाथी से किसी श्रद्धालु का सामना नहीं हुआ। बता दे कि अभी तक जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी दिखाई दे रहे थे। मगर आज सुबह सवेरे मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर हाथी आ गया। रामनवमी के अवसर पर सुबह चार बजे श्रद्धालु मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं अफरा तफरी मच गई। मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि हाथी को देख उनकी सांसे थम गई थी। जिस वक्त हाथी आया…
हरिद्वार, 11 अक्टूबर। आज देशभर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। समाजसेवी कमल खड़का ने परिवार सहित कन्या पूजन किया और कन्याओं को उपहार भेंट किए। कमल खड़का ने कहा कि नौ दिनों तक मां भगवती के नौ रूपों की पूजा करने से मां भगवती सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उनके परिवार ने कलश स्थापना करके मां भगवती की नौ दिनों तक आराधना की। इसके उपरांत राम नवमी पर उन्होंने मां भगवती को भोग लगाकर कन्या पूजन किया। मां भगवती से उन्होंने देश की सुख शांति की कामना की है। उन्हे साल भर नवरात्रि पर्व का…
हरिद्वार, 10 अक्टूबर। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के नाम रितेश, शगुन, राहुल हैं। जिनके कब्जे से लूटे गए 7 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। मोबाइल लूटने वाली इस गैंग में नाबालिक युवक भी शामिल है जो फरार बताया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला ….. आरोपी रितेश एवं उसके साथी नशे के आदी हैं। जब रितेश के खर्चे पूरे नहीं हुए तो रोज-रोज की पत्नी की जिल्लत से परेशान होकर उसने झपटमारी का गलत रास्ता चुना…
हरिद्वार, 09 अक्टूबर – दीपावली से पहले हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने फैक्ट्री चलाने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री से 100 किलो से ज्यादा पटाखे बनाने वाला बारूद भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को रुड़की के धनोरी गांव में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री की सूचना मिलती ही पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 103 किलो पटाखे बनाने का बारूद और…
हरिद्वार, 09 अक्टूबर। बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी कहावत तो आपने सुनी ही होगी। हरिद्वार की रुड़की कोतवाली पुलिस ने बाप बेटे की एक ऐसी जोड़ी को गिरफ्तार किया जिन्होंने चोरी कर करके महंगी कार और बांग्ला तक खरीद लिया। मगर उन्हें क्या पता था कि पुलिस से उनका पाला पड़ेगा और उन्हे जेल की चक्की भी चलानी पड़ेगी। जी हा, ये कहानी है यासीन और उसके बेटे साजिद की। दोनों बाप बेटे प्रोफेशनल चोर हैं। जो मूलरूप से यूपी के गाजियाबाद के ग्राम दासनी के निवासी हैं। दोनों ने रुड़की के भारत नगर में आलीशान मकान भी खड़ा कर…
हरिद्वार, 9 अक्तूबर। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से 14 राज्यों का भ्रमण कर हिंदू राष्ट्र निर्माण यात्रा बुधवार को वापस हरिद्वार लौटी। हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में साधु संतो द्वारा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। रामेश्वरम धाम से लाई गई मिट्टी और जल को वैदिक मंत्रोचार के साथ मां गंगा में प्रवाहित किया गया। बता दे कि लोकगायिका कवि सिंह द्वारा बीती 9 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर हिंदू राष्ट्र निर्माण यात्रा की शुरुआत की गई। 14 राज्यों में 14 हजार किलोमीटर की…
हरिद्वार, 08 सितंबर। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने फरार और वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में झबरेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को लाठरदेवा गांव में दबिश देकर एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सलमान है जो झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गांव का ही निवासी है। आरोपी सलमान गौकशी के मामले में पिछले चार महीने से फरार चल रहा था। लगातार झबरेड़ा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी और सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने लाठरदेवा गांव में दबिश देकर आरोपी सलमान…
