Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 14 दिसंबर। उत्तराखंड शासन द्वारा आगामी निकाय चुनाव के आरक्षण सूची जारी कर दी है। लक्सर नगर पालिका को इस बार आरक्षित घोषित कर दिया गया है। इस बार अनुसूचित जाति से आने वाले उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। इसके साथ ही सुलतानपुर नगर पंचायत को ओबीसी घोषित किया गया है। निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे अन्य कई नेताओं को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सीट आरक्षित होने से कहीं ना कहीं दावेदारों के नाम कम जरूर हुए हैं।
उत्तराखंड, 14 दिसंबर।- उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य के सभी 11 नगर निगम की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। निकाय चुनाव के लिए जारी की गई सूची में इस बार हरिद्वार नगर निगम को फिर से महिला मेयर मिलेगी लेकिन आरक्षण में बदलाव कर ओबीसी महिला किया गया है। इस बार रुड़की में भी सामान्य महिला सीट कर दी गई है।
हरिद्वार,13 दिसंबर। रुड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। नेहरू स्टेडियम में करने के लिए बनाए है यज्ञशाला में यह आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गौरतलब है कि रुड़की के नेहरू स्टेडियम में रुद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। नौ दिसंबर को इस यज्ञ का आरंभ हुआ था और पंद्रह दिसंबर को पूर्ण आहुति डालने के बाद इसका समापन होगा। मगर शुक्रवार शाम के समय पूजन के बाद जब सब लोग वापस चले गए थे।आयोजकों…
हरिद्वार, 13 दिसंबर। शुक्रवार सुबह हरिद्वार परिवहन विभाग में तैनात दारोगा का एक वीडियो वायरल हुआ। X पर वायरल हुए वीडियो का शाम को अधिकारियों ने संज्ञान लिया और शाम को ही दरोगा को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही उसे कार्यालय से अटैच कर विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। आरोपी दरोगा का नाम मुकेश वर्मा है जिसको निलंबित कर दिया गया है। दरअसल मुकेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में वो एक कार चालक से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दिख रहा है। 2000 पर मामला…
ब्रेकिंग हरिद्वार …..हरिद्वार में तैनात एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल। हरिद्वार परिवहन विभाग में तैनात बताया जा रहा है दरोगा। दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल। एक कार सवार से सीट बेल्ट न बांधने पर ली गई 4000 की रिश्वत। किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया x पर किया वायरल। ARTO रश्मि पंत ने लिया मामले का संज्ञान। दरोगा को कार्यालय से अटैच कर बैठाई जांच। देखें वायरल वीडियो
हरिद्वार, 13 दिसंबर। हरिद्वार की झबरेड़ा थाना पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छापेमारी की और गोकशी करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मांस भी बरामद हुआ है। छापेमारी की भनक लगते ही महिला का पति फरार होने में कामयाब रहा। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुखबिर खास की सूचना पर पाडली गेंदा गांव स्थित एक घेर में छापेमारी की तो घेर स्वामी अली नवाज व उसकी…
हरिद्वार, 13 दिसंबर। हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह द्वारा सरकारी कार्यालयों में छापेमारी लगातार जारी है। शुक्रवार को डीएम अचानक रुड़की पहुंचे और सरकारी कार्यालयों में छापेमारी की। डीएम द्वारा सुबह सवेरे की गई छापेमारी से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 8 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए। विभिन्न कार्यालयों मे अनुपस्थित 08 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस, वेतन रोकने का आदेश जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न कार्यालयों में अचानक की गई छापेमारी से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी…
हरिद्वार,13 दिसंबर। लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी मच गई है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चंदपुरी खादर गांव के पास से ही खेतों में दबे हुए प्रॉपर्टी डीलर के शव को बरामद कर लिया है। रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पूरे मामले का खुलासा किया। जानिए क्या था पूरा मामला …… बीती 9 दिसंबर को कुड़कावाला थाना डोईवाला देहरादून निवासी रमेश चन्द s/o स्व0 निकसाराम द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि…
हरिद्वार, 12 दिसंबर। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे कर पूरे प्रदेश में नाम कमा रही है। खबरेडा थाना पुलिस ने एक ऐसे केस का खुलासा किया है जिसमें एक युवक ने जमीन के चक्कर में अपने ही बाप की हत्या कर दी और फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारे राज खोल दिए। जानिए पूरा मामला …. ताजा प्रकरण जनपद हरिद्वार के देहात क्षेत्र के थाना झबरेड़ा से जुड़ा हुआ है जहां 09 अक्टूबर, 2024 को ग्राम झबरेडी कलां थाना झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत विनोद कुमार अपने कमरे के अंदर मृत मिले।…
हरिद्वार, 11 दिसंबर। हरिद्वार में रुड़की के पास नगला इमरती गांव में एक चलते डंपर में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते डंपर आगे के गले में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। यदि आग डीजल टैंक तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ी क्षति होने की संभावना थी। पिछले हिस्से के टायरों को भी जलने से बचा लिया गया। मौके पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी जिन्हे रुड़की पुलिस द्वारा व्यवस्थित…
