Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
देहरादून – उत्तराखंड शासन राज्य में छह आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर लिस्ट में 2021 और 2022 बैच के 6 नए आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नवीन उत्तराखंड में ही नवीन तैनाती दी गई है। शासन ने जिन अधिकारियों के ट्रांसफर किए उनमें जार वरुणा अग्रवाल सयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है। आशीष कुमार मिश्रा को सयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया। गयासु अनामिका को सयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून बनाया गया। दीपक राम चंद्र सेठ को सयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी में तैनाती मिली है। जबकि राहुल आनंद को सयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया गया। आशिमा गोयल को सयुक्त मजिस्ट्रेट…
देहरादून – उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मौलवी द्वारा मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियों के छेड़छाड़ और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। मामले ने तूल पकड़ा तो राज्य महिला आयोग ने इसका संज्ञान लिया और महिला आयोग की अध्यक्ष खुद रुद्रपुर पहुंची और उन्होंने बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की। इतना ही नहीं उन्होंने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से भी कार्रवाई का संज्ञान लिया। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के रुद्रपुर के मलशी गांव के मदरसे में पढ़ाने वाला मौलवी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता है। उन्हे अश्लील वीडियो दिखाकर शर्मनाक हरकतें करता है। मौलवी द्वारा द्वारा बच्चियों…
देहरादून – हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। कई विधायक सरकार के फैसले से सहमत है तो कई विधायक जनहित में इस बात का समर्थन नहीं कर रहे हैं। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी सरकार द्वारा बढ़ाए गए वेतन और भत्ते लेने से इनकार कर दिया है। इस वेतन और भत्तों को वो गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई, गरीब कन्याओं के विवाह और उनके खाने पीने में खर्च करेंगे। मीडिया को जारी किए गए बयान में उमेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पर पहले…
हरिद्वार – पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सैनी को एक बार फिर से हरिद्वार का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने इसकी घोषणा की। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी पार्टी पदाधिकारियो की घोषणा की गई है। जिसकी आज लिस्ट जारी की गई है। आपको बता दें कि पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद संजय सैनी लगातार सक्रिय हैं और आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ाने में जुटे हुए हैं। चाहे वो मोहल्ला क्लीनिक हो या फिर अन्य योजनाएं,…
हरिद्वार – उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आज हरिद्वार में हुए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के उत्तराधिकारियों के एक राष्ट्रीय प्रतिनिधि समागम में देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। कार्यक्रम की शुरुआत एमिनेंट कमेटी के सदस्य स्वतंत्रता सेनानी आनन्द सिंह बिष्ट व गणपत राव सिन्धे तथा वीरांगना प्रेम लता ने ध्वजारोहण करके की। सैनी आश्रम ज्वालापुर (हरिद्वार) में आयोजित इस समागम में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों को एक माला में पिरोकर उन्हें अपने पूर्वजों के मान- सम्मान और अपने स्वयं…
हरिद्वार – जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन पर मुख्यमंत्री और भाजपा के सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पलट वार करते हुए कहा कि जब भाजपा ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया था तब कैसे सब कुछ ठीक था और अब कांग्रेस के साथ गठबंधन में भाजपा को खामी नजर आ रही है। करण माहरा हरिद्वार में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशों के होते हैं उन्हें दूसरों के घर में पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। कई आतंकी घटनाओं…
हरिद्वार – कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस पार्टी के जम्मू कश्मीर में हुए गठबंधन पर कहा कि कांग्रेस को किसके साथ गठबंधन करना है ये भाजपा से पूछने की जरूरत है। हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा भी नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन में रही है। तब उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। आज जम्मू कश्मीर के जो भी हालात हैं वे भाजपा की वजह से हैं। कोलकाता रेप एंड मर्डर मामले पर उन्होंने कहा कि कहीं पर भी ऐसी घटना होना शर्मनाक…
हरिद्वार – हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर कॉफी टेबल बुक दि एटर्नल लॉर्ड ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखण्ड भेंट की। यह पुस्तक भगवान शिव के महानतम स्वरूप सदाशिव से प्रेरित है। राज्य में इस प्रकार की किताब का पहली बार प्रकाशन है जिसमें भगवान शिव के लगभग सभी मन्दिरों की जानकारियां दी गई हैं। यह पुस्तक भारतीय परम्परा में भगवान शिव के आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक व ऐतिहासिक आयामों के तो परिचित कराती ही है। उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक तथा सामाजिक परिप्रेक्ष्य में उनकी उल्लेखनीय उपस्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराती है। पुस्तक का सबसे…
हरिद्वार – देर रात हरिद्वार के लक्सर के आबादी क्षेत्र में जंगली हाथी घुसने से हड़कंप मच गया। आबादी में हाथी देख लोगों में दहशत फैल गई क्योंकि कभी भी जंगली हाथी इस क्षेत्र में नहीं देखा गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे वार्ड नंबर 6 में सरकारी स्कूल के हाथी को देखकर कुत्ते भोकने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। हाथी गन्ने के खेतों से बाहर निकला और कॉलोनी में घुस आया। काफी देर तक हाथी कॉलोनी में ही चहलकदमी करता रहा और फिर से खेतों की तरफ चला गया। स्थानीय लोगों…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित मुंढाल स्रोत के पास नहर में एक युवक और दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवतियों को तो बचा लिया लेकिन युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 16.45 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि दों लडकिया व एक लडका नहर में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। युवतियों ने बताया कि वो राहुल नाम के लडके के साथ यहाँ पर आये थे। तीनों नहर में नहा रहे थे…
