Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – लालढांग वन विश्राम भवन में हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति हरिद्वार इकाई का शपथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान खेम सिंह ने की। हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लालढांग न्याय पंचायत के रसूलपुर, मीठीबेरी, डंडियांनवाला,रसूलपुर छोटा, नयागांव, जसपुर चमरिया, मोल्हापुरी, इंदिरा नगर, गेंडीखाता,सावरे गांव लालढांग, कटेबड़ सहित ग्यारह गांव इनमें बुक्सा जनजाति के लोग रहते है। लालढांग क्षेत्र जनजाति बाहुल्य क्षेत्र हैं।रविवार को हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकम में मुख्य अतिथि पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष…
हरिद्वार – रविवार 15 सितंबर को महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना है। महिला कांग्रेस द्वारा हरिद्वार के यूनियन भवन, मायापुर में धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया जायेगा। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने बताया की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के सानिध्य में देश के हर राज्य, केन्द्र शासित राज्य, ज़िला, ब्लॉक महिला कांग्रेस मुख्यालयों से सभी अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा इसे मनाये जाने का निर्देश दिए गए हैं। इस दिन महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की जायेगी। उन्होंने…
हरिद्वार – हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। वारदात में शामिल चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। एक दिन पहले मेहराज नाम का आरोपी पहले की गोली लगने के बाद जेल जा चुकी है। मुठभेड़ के दौरान उसे पुलिस की गोली लगी थी। दरअसल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित लिब्बरहेडी गांव में बीती 4 सितंबर को मुकेश नाम के व्यापारी के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। हथियारबंद बदमाश में रखा सारा सोना चांदी और…
हरिद्वार – आज का पंचांग व राशिफल 14-सितम्बर-2024 दिन शनिवार विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) (कालयुक्त संवत) शकसंवत 1946 सूर्योदय 05:58 सूर्यास्त 18:32 सूर्य- राशि (सिंह) दक्षिणायन एकादशी (पद्मा एकादशी) व्रत आज। प्रदोष व्रत व श्री वामन जयंती कल रहेंगी! मित्रों आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष कि एकादशी तिथि है आज का नक्षत्र उत्तराषाढा है आज चन्द्रमा मकर राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो उडद का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का राहुकाल 09:0 से 10:40 तक रहेगा इस समय मैं…
हरिद्वार – जापान से भारत भ्रमण पर आए एक युवक का शुक्रवार दिन में हर की पौड़ी पर 3.50 लाख रुपए की कीमत का फोन और पर्स खो गया। सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली पुलिस अलर्ट हुई और महज कुछ ही घंटो में मोबाइल पर्स खोजकर जापानी नागरिक को वापस लौटा दिया। दरअसल युवक का नाम इटो सुकाई है जो भारत भ्रमण पर निकला हुआ है। शुक्रवार दिन में वो हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर घूम रहा था। अचानक युवक का एप्पल कंपनी का साढ़े तीन लाख रुपए की कीमत का मोबाइल और पर्स खो गया। पर्स में युवक…
हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही बहादराबाद चौकी इंचार्ज प्रदीप राठौर पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कार में सवार दोनों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक देर रात तेज बारिश के बीच एक कार बहादराबाद से ज्वालापुर की तरफ जा रही थी। कार में जूस कंट्री निवासी दो लोग सवार थे। जैसे ही यह कार कावड़ पटरी पर पहुंची तभी कर चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधा कार गंग नहर में जा गिरी। राहगीरों द्वारा तुरंत हादसे की…
हरिद्वार – 13-सितम्बर-2024 दिन शुक्रवार विक्रम संवत 2081(शरद ऋतु) (कालयुक्त संवत) शकसंवत 1946 सूर्योदय 05:55 सूर्यास्त 18:40 सूर्य- राशि (सिंह) दक्षिणायन एकादशी (पद्मा एकादशी) व्रत कल शनिवार को रहेगा। मित्रों आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष कि दसमी तिथि है आज का नक्षत्र पूर्वाषाढा है आज चन्द्रमा धनु राशि में है आज दिशाशूल :- पश्चिम दिशा शा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो जौ का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का राहुकाल 10:40 से 12:10 तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे! मेष (चु,…
हरिद्वार – देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच रूडकी के नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर मुठभेड हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि देर रात्रि पुलिस गंग नहर नसीरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने जब उसका पीछा कर रोका गया तो एक व्यक्ति ने कार से…
हरिद्वार – एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद के तीन दरोगाओं और दो चेतककर्मियो को लाइन हाजिर कर दिया। बढ़ते अपराध और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कड़े कदम उठाए। ज्वालापुर एसएसआई राजेश बिष्ट, रेल चौकी इंचार्ज वीरेंद्र नेगी और मंगलौर चौकी प्रभारी नवीन नेगी, चेतक कर्मी मनोज मिनान और सिपाही उत्तम सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। गौरतलब है कि जनपद में विगत कुछ दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं में पुलिस अधिकारियों की शिथिलता एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए कई दरोगा एवं सिपाहियों को…
हरिद्वार – उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश का जारी किया है। जिसे देखते हुए डीएम कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल और आंगनबड़ी केंद्र बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि आदेश में शैक्षणिक संस्थाओं को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने को भी कहा गया है। गौरतलब है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। भविष्यवाणी सटीक साबित हुई और पूरे उत्तराखंड में दो दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून जिले में तो आज 12 सितंबर को भी…
