Author: News Desk

देहरादून – सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का आपदा प्रबंधन प्रधिरण ने संज्ञान ले लिया और बांध टूटने की खबरों का खण्डन किया। इस वीडियो का हरिद्वार से कोई संबंध नहीं है और हरिद्वार में कोई भी बाढ़ जैसी स्तिथि नहीं है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है इसके संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने साफ किया है कि…… “संज्ञान में आया है कि रैणी गॉव, जनपद चमोली आपदा दिनांक 07 फरवरी, 2021 का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे आम जन मानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार – देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हरिद्वार में लालढांग क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव हो गया है। लालढांग के डालूपुरी, चमरिया, कटेबड, नेपाली बस्ती, नयागांव और मौलापुरी समेत कई गांवों में और गांवों के आसपास बारिश का पानी घुस आया। लिहाजा इन गांवों से सटे खेत भी जलमग्न हो गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। रात एक बजे से शुरू हुई थी तेज बारिश, बिजली पानी हुआ गुल – ग्रामीणों ने बताया कि देर एक बजे से तेज बारिश पड़ने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर तक बारिश ने…

Read More

हरिद्वार – मौसम विभाग द्वारा (आज और कल) यानि 6 व 7 जुलाई को जनपद में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए जनता से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों, बुजुर्गो, मवेशियों को नदी नालों के पास न ले जाएं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नदी-नालों व बिजली की लाइनों और खंभों से दूर रखने के प्रति सतर्कता बरतने के लिए कहा क्योंकि अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। धीराज सिंह गर्ब्याल ने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों…

Read More

हरिद्वार – मातृशक्ति जागरण समिति से जुड़ी महिलाओं ने एडीएम पीएल शाह को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही गृह मंत्री से बंगाल सरकार की बर्खास्तगी की मांग भी की गई। महिलाओं ने कहा कि दिन प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़ती हुई स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। संदेशखाली, कूच बिहार और उत्तर दानापुर (चोपरा) की घटना सभ्य समाज का मस्तक लज्जा से झुका देने वाली है। महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निंदनीय है। हम सभी इन घटनाओं से अत्यंत व्यथित हैं तथा…

Read More

आज का पंचांग व राशिफल 06-जौलाई-2024 दिन शनिवार विक्रम संवत 2081(वर्षा ऋतु) (कालयुक्त संवत) शकसंवत 1946 सूर्योदय 05:22 सूर्यास्त 19:19 सूर्य- राशि (मिथुन) उत्तरायण आषाढ़ शुक्ल पक्ष व (गुप्त नवरात्रि) आज से प्रारम्भ! रवि-पुष्य योग व जगन्नाथपुरी (रथयात्रा उत्सव)यात्रा कल मित्रों आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष कि प्रतिपदा तिथि है आज का नक्षत्र पुनर्वसु है आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है आज दिशाशूल :- पूर्व दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो उडद का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का राहुकाल 09:00 से 10:30 तक रहेगा इस समय…

Read More

हरिद्वार – गुरुकुलम आश्रम मे शिक्षा ग्रहण कर रही दो बालिकाएं आश्रम से भाग कर नेतवाला सैदाबाद गांव पहुंच गई। बालिकाओं को डरा सहमा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी की। बालिकाओं ने आश्रम प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में स्तिथ आश्रम में निराश्रित एवं निर्धन बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करती हैं शिक्षण संस्थान में वर्तमान में 36 बालिकाएं बतायी गयी है। जिनमे स्थानीय बालिकाओं के अलावा दूसरे प्रदेशों की बालिकाएं भी शामिल हैं। शुक्रवार…

Read More

हरिद्वार – लक्सर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गौरव है जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देसी तमंचा भी बरामद किया है। इसलिए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश कर दिया जहां से सीधा उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने खड़ंजा कुतुबपुर गांव में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में भी एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार…

Read More

हरिद्वार। भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए गायिका कवि सिंह हरिद्वार से रामेश्वरम् तक पद यात्रा करेंगी। शुक्रवार को प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कवि सिंह ने बताया कि भारत हिंदू राष्ट्र बने। इसके लिए हिंदू समाज को जागरूक होना होगा। हिंदू समाज को सनातन संस्कृति और इसके गौरव के प्रति जागरूक करने के लिए वे 9 जुलाई को हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर रामेश्वरम् तक पद यात्रा शुरू करेंगी। यात्रा के रामेश्वरम् पहुंचने पर हरिद्वार से ले जाए गए गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। कवि सिंह ने बताया कि हिन्दू…

Read More

मंगलौर। पूर्व गृह मंत्री(यूपी) श्री राम सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलौर में हो रहे विधान सभा उपचुनाव में क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर ढाढेकी व ग्राम सिक्खर में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस अवसर पर राम सिंह सैनी ने कहा की मंगलौर क्षेत्र का विकास यदि कोई कर सकता है तो वह कांग्रेस का स्थानीय प्रत्याशी ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि मंगलौर विधान सभा में हो रहे उपचुनाव हेतु भाजपा को स्थानीय प्रत्याशी भी नहीं मिला और उसे प्रत्याशी भी बाहर से आयात करना पड़ा। उन्होंने कहा की मंगलौर प्रत्याशी…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार के नवोदय नगर के पास सुखी नदी में किशोर के डूबने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। अक्रोशित लोगों ने नवोदय नगर को मुख्यालय से जोड़ने वाली रोड़ पर धरना जमा दिया और किशोर की मौत के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। सड़क जाम कर धरने पर बैठे लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक हो गई। पुलिस ने जबरन धरने पर बैठे लोगों को उठाकर रास्ते को खुलवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की शह पर सुखी नदी में अवैध खनन किया गया जिससे नदी में बड़े बड़े गड्ढे हो गए।…

Read More