Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार — हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज रुड़की और लक्सर में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित भी किया । एसएसपी ने बताया कि आने वाले दिनों में डाक कांवड़ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयारी है। वो लगातार जोन और सुपर जोन के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्हे ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और साथ ही पिछले वर्ष के कांवड़ मेले के अनुभव भी उनसे साझा किए जा…
हरिद्वार – लक्सर के सोपरी गांव के पास आज एक युवक गंगा की तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली में तैनात पुलिस के जवान गंगा सिंह, अजीत तोमर और एफएम बलदेव मौके पर पहुंचे और आपदा मित्रों की सहायता से युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी की तेज लहरों के बीच से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि सोपारी गांव के पास एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया है और वो बीच गंगा…
हरिद्वार – हरिद्वार जनपद में आगामी 27 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। बता दे कि हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के मध्यनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार हरिद्वार कांवड़ मेले में पांच करोड़ से ज्यादा कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने आएंगे। इसी के चलते जनपद में भारी भीड़ रहेगी। हाईवे पर जाम रहेगा। इसलिए जिला प्रशासन ने यह फैलाया लिया है कि आगामी 2 अगस्त को महाशिवरात्रि…
हरिद्वार – रोटरी क्लब रानीपुर का शपथ ग्रहण समारोह इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार में स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। सभा में मुख्य अतिथि चंडीगढ़ रोटरी की मंडल अध्यक्ष डा. रीटा कालरा का स्वागत क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विनीत जलान ने किया। इसके उपरांत पूर्व अध्यक्ष राजीव भल्ला ने सभा में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अपने कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए सचिव रोटेरियन डा. विमल कुमार ने क्लब की कई उपलब्धियों को गिनवाया। क्लब सदस्यों ने पोलियो उन्मूलन (रोटरी फ़ाउंडेशन) के लिए इस साल एक लाख रूपये की धन राशि दान की। कनखल के श्री मिथिलेश सनातन धर्म…
हरिद्वार – कांवड़ियों के भेष में आने वाले हुड़दंगियों से पुलिस से निपटेगी। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा एक तीर्थ यात्रा है और सभी को भक्ति भाव के साथ कांवड यात्रा करनी चाहिए। सोमवार शाम हरिद्वार पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार ने कावड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। मेला नियंत्रण भवन में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए डीजीपी ने जिला पुलिस के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि इस बार की कावड़…
हरिद्वार – सावन महीने की शुरुआत के साथ हरिद्वार में कांवड मेले का आगाज हो गया है। आज हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी हर की पैड़ी पर पहुंचकर गंगा पूजन कर कांवड मेले की शुरुआत की और मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की। प्रशासनिक दलबल के साथ पहुंचे डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हर की पैड़ी पर गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ गंगा पूजन किया। डीएम ने कहा कि कांवड मेले की विधिवत शुरुआत आज से हुई है। शुरुआत से ही शिव भक्त कावड़ियों में भरपूर उत्साह देखा जा रहा है। सभी…
हरिद्वार – कांवड मेले की शुरुआत होते ही गंगा में कांवड़ियों के बहने के मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को इस तरह के दो हादसे हुए हुए जिनमें एसडीआरएफ की टीम ने जान पर खेलकर दोनों लोगों को बचा लिया। हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर हरियाणा का एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया तो वही बैरागी कैंप में भी एक स्थानीय व्यक्ति शराब के नशे में गंगा में बह गया। उसे भी एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किए। Case1 – हरिद्वार के कांगड़ा घाट के पास हरियाणा के रोहतक से आया एक कांवड़िया गंगा…
हरिद्वार – आज से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है और आज के दिन विशेष संयोग बना है कि सोमवार के दिन से सावन की शुरुआत हुई है। हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, दही, भांग-धतूरे और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना कर रहे हैं। भगवान शिव की ससुराल है कनखल नगरी — हरिद्वार की कनखल नगरी भगवान शिव की ससुराल है और मान्यता है कि भगवान शिव सावन के महीने में कनखल में ही निवास…
हरिद्वार – लेखपाल के साथ मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान को लक्सर कोतवाली पुलिस ने आज आखिर गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी का नाम रोनिक कुमार है जो प्रतापपुर गांव का ग्राम प्रधान है। आरोप है कि उसने लेखपाल अंजू कुमार के साथ मारपीट की थी। मारपीट में उसके साथ उसका भाई रवि कुमार और अन्य कई लोग शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया। दरअसल बीती 11 जून को लेखपाल अंजू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई एक शिकायत की जांच करने…
हरिद्वार – फेरूपुर गांव स्थित फेरूपुर डिग्री कॉलेज में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को डिग्री कॉलेज व इण्टरमीडिढएट कालेज ने संयुक्त रूप से डिग्री कॉलेज के परिसर में विभिन्न प्रजाति के 110 पौधे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व केबीनेट मंत्री उत्तराखण्ड, ने पौधे लगाकर कार्यकम का शुभारभं किया। विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र नेगी वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता, संस्था अध्यक्ष बालेश भार्गव और संचालन फेरूपुर डिग्री कॉलेज हरिद्वार के निदेशक मास्टर जगपाल सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा वृक्ष से जल, जल से जीवन होता हैं। वृक्षों से ऑक्सीजन…
