Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। लालढांग के माऊखाता गांव में बरसाती नाले से बहकर आया एक विशाल अजगर ग्रामीणों के बीच पहुंच गया। अचानक अजगर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। Agjar जानकारी के मुताबिक माऊखाता और चमरिया गांव के बीच से गुजरने वाला बरसाती नाला बरसात में अक्सर उफान पर रहता है। इसी नाले में बहता हुआ अजगर माऊखाता स्थित एक गौशाला के पास किनारे लग गया। गौशाला और बस्ती के बीच अजगर को देख ग्रामीण भयभीत हो उठे। इस पर ग्रामीण…
— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं, गिनाईं उपलब्धियां हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत कार्यक्रम लगातार जारी है। मंगलवार को वेद मंदिर आश्रम में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनका आभार जताया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ खड़े रहते हैं। सड़कों और पुलों को हुए नुकसान को दुरुस्त कराने से लेकर सभी मूलभूत सुविधाओं…
हरिद्वार। मंगलवार शाम करीब सात बजे बारिश के चलते काली मंदिर के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर रेलवे लाइन पर आ गिरे। अचानक हुए भूस्खलन से रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दर्जनों ट्रेनें देर से चल रही हैं, जबकि कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी मशीनों की मदद से लाइन पर गिरे पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। अंधेरा और लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। गौरतलब है कि इस मानसून…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में युवाओं ने सिहंद्वार पर गंगा में दुग्धाभिषेक किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना के साथ प्रदेश के समुचित विकास की प्रार्थना की। विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनमें नकल विरोधी कानून बनाकर मेधावी युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया। वहीं, समान नागरिक संहिता लागू कर समाज को असामाजिक प्रवृत्तियों से बचाने का अहम कार्य…
लक्सर, हरिद्वार। अपराध व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले दो दिनों में लक्सर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 06 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और कई दिनों से क्षेत्र में दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने सोमवार को अवैध तमंचे के साथ एक और अवैध चाकुओं के साथ दो आरोपी दबोचे। जबकि मंगलवार को अवैध तमंचे…
उत्तराखंड। देहरादून के विकासनगर से एक दिल दहला देने वाला 45 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि अचानक पलवल टोंस नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और उसमें खनन कार्य के लिए जा रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली फंस गई। पानी के दबाव को ट्रैक्टर ट्रॉली झेल नहीं पाई और कुछ ही पलों में नदी की लहरों में समा गई। ट्रॉली पर सवार करीब 10 मजदूर तेज धारा में बहते नजर आए। हादसे के वक्त किनारे खड़े ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए चीख पुकार करते दिखे, लेकिन कोई कुछ नहीं…
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों ने जन्मदिवस पर सभी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी आयु की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है…
हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद थाना पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया और गिरोह में शामिल तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम मोहित, आस मोहम्मद और दीपक हैं। मोहित और दीपक लक्सर के मोहम्मदपुर बुजुर्ग जबकि आस मोहम्मद नेहतपुर गांव का रहने वाला है। आरोपियों की निशानदेही पर मुलदासपुर स्थित खण्डर से चोरी की 20 मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। गिरोह में शामिल चौथा आरोपी फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। रोशनाबाद मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद…
हरिद्वार, 15 सितम्बर। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विकास तिवारी को प्रदेश मीडिया सहसंयोजक बनाए जाने पर हरिद्वार के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को जगजीतपुर स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। स्वागत समारोह के दौरान जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत करने वाले विकास तिवारी ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है। उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश में मीडिया सह संयोजक का दायित्व दिया गया है, जो हरिद्वार…
हरिद्वार, संवाददाता। कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के नाम का इस्तेमाल कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला हरिद्वार पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह साजिश किसी गैंग का नहीं, बल्कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की थी। आरोपी ने राठी का नाम लेकर अपने पुराने परिचित से रुपये ऐंठने की योजना बनाई थी। मंगलौर पुलिस ने आरोपी मनीष भाटिया को गिरफ्तार कर लिया जो देहरादून का रहने वाला है। SUNIL RATHI मामला ऐसे हुआ मामले का खुलासा बीती 26 अगस्त 2025 को मंगलौर निवासी सिद्ध गोपाल ने पुलिस को…
