Author: News Desk

हरिद्वार, 15 सितंबर। भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही हरिद्वार जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टीम की घोषणा की, जिसमें जिले से दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व जिला महामंत्री विकास तिवारी को पार्टी का प्रदेश सह मीडिया संयोजक बनाया गया है, जबकि पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले विकास तिवारी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।…

Read More

हरिद्वार, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को उपजिला चिकित्सालय रुड़की का औचक निरीक्षण कर वहां की बदहाल व्यवस्था की परतें खोल दीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और पाया कि कई बुनियादी व्यवस्थाएं ध्वस्त पड़ी हैं। निरीक्षण में सबसे बड़ी खामी सी.टी. स्कैन मशीन के खराब होने की सामने आई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तुरंत नई मशीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल के कई कमरों में सीलन और बदबू पाई गई, जिस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मरम्मत और…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में चल रही नकली शैंपू फैक्टरी का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। छापेमारी के दौरान सिडकुल थाना पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य का नकली शैंपू और बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध…

Read More

हरिद्वार, 13 सितंबर। हरिद्वार बस स्टैंड के पास एक बदमाश ने हरियाणा पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। गोली चलते ही बस स्टैंड के बाहर हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब हरियाणा के जींद से आई एक पुलिस टीम बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार बस स्टैंड तक पहुंच गई। अपने को घिरता देख बदमाश ने तुरंत गोली चला दी और गोली गोली दरोगा के पेट और हाथ में लग गई। गोली लगते ही दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। यह वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी में…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और फिर विवाह से इंकार करने वाले पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मामला 30 जुलाई 2025 का है जब पीड़िता ने थाना श्यामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि रितेश यादव पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम बहावपुर थाना फतेहपुर कोतवाली जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) ने उससे प्रेम संबंध बनाकर…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार पुलिस अब परिवारों को टूटने से बचाने के लिए नई पहल कर रही है। इसी क्रम में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार और महिला ऐच्छिक ब्यूरो के संयुक्त प्रयास से शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में हुई इस बैठक में जटिल पारिवारिक विवादों को सुलझाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में दर्ज कई विवादित मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग कराई गई। इस प्रक्रिया में पांच परिवार टूटने से बच गए, जबकि…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल थाना पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद मोबाइलों की बाजार कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इनमें एप्पल, सैमसंग, मोटोरोला जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। मामला तब उजागर हुआ जब सिडकुल निवासी सत्यपाल ने थाना सिडकुल में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 14 जुलाई को मेट्रो अस्पताल के पास अज्ञात बाइक सवार उसका वीवो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस पर मुकदमा दर्ज…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। सरकार और प्रशासन ने 2027अर्द्धकुंभ मेले की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन हरिद्वार दौरे पर रहे, जहां उन्होंने मेले के कोर एरिया का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी मांगी। इसके बाद राज्य अतिथि गृह में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित योजनाओं पर विचार विमर्श भी किया। साथ ही श्री गंगा सभा और हरिद्वार के व्यापारी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव मांगे। सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि सरकार की…

Read More

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। थाना बहादराबाद पुलिस ने वेद सिटी ग्राम अहमदपुर स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी और पुलिस ने मौके से 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही देशी शराब के खाली बोतले, एक गैस सिलेंडर और कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त कैमिकल के चार डब्बे भी बरामद किए। बहादराबाद थाने के नए थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा मुताबिक आरोपी किराए के मकान में कच्ची शराब का भंडारण कर रहे थे। शराब को देशी और…

Read More

हरिद्वार, 12 सितंबर। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों पर शिकंजा कसा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान के मुताबिक 11 सितंबर को थाना क्षेत्र में की गई नियमित चैकिंग के दौरान राहुल पुत्र मुकेश, निवासी अग्रवाल कालोनी बाजार लक्सर को 315 बोर का एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था लेकिन उससे पहले ही…

Read More