हरिद्वार, 12 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति एवं सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद हरिद्वार जिले के विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दी।
घोषणा के अनुसार युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अभिनव चौहान को सौंपी गई है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता को बनाया गया है। किसान मोर्चा की कमान जसवीर बसेड़ा को दी गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल होंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी तेलूराम प्रधान को दी गई है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष एजाज हसन को नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

