हरिद्वार, 28 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार में संगठनात्मक मजबूती के लिए नए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने यह घोषणा जिला प्रभारी अनिल गोयल एवं सह प्रभारी दीपक धमीजा की सहमति से की। आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन ही भाजपा की शक्ति है, और मंडल स्तर पर सशक्त टीम ही जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनती है। उन्होंने बताया कि संगठन में अनुभव, समर्पण और कार्यशीलता को प्राथमिकता देते हुए हर मंडल में जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। आशुतोष शर्मा ने उम्मीद जताई कि सभी मंडल प्रभारी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
घोषित सूची के अनुसार —
- सप्तऋषि मंडल – तेलू राम प्रधान
- मध्य हरिद्वार मंडल – रितु ठाकुर
- अम्बेडकर मंडल – नेत्रपाल चौहान
- कनखल मंडल – सीमा चौहान
- केशव नगर मंडल – निर्मल सिंह
- बहादराबाद मंडल – जितेंद्र सैनी
- चौक बाजार (ज्वालापुर नगर) मंडल – पारूल चौहान
- शिवालिक नगर मंडल – धर्मेन्द्र चौहान
- ज्वालापुर पूर्वी मंडल – संदीप अग्रवाल
- ज्वालापुर पश्चिमी मंडल – प्रणव यादव
- बुग्गावाला मंडल – आशु चौधरी
- ऐथल मंडल – विनीत जौली
- लक्सर नगर मंडल – अमरीश सैनी
- निरंजनपुर मंडल – मोहित वर्मा
- जमालपुर कलां मंडल – राजीव भट्ट
- भोगपुर पंचपुरी मंडल – विरेन्द्र बोरी
- आदर्श टिहरी नगर मंडल – रेशु चौहान
- लालढाग मंडल – तरूण नैय्यर

जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अनुशासन, सेवा और समर्पण पर आधारित है। नए मंडल प्रभारी पार्टी की रीति-नीति को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सह-प्रभारी दीपक धमीजा ने कहा कि हर मंडल भाजपा के लिए एक सशक्त इकाई की तरह कार्य करेगा और आगामी समय में हरिद्वार संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

