अनिल शर्मा, लालढांग। लालढांग रेंज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जसपुर वन परिसर में बैठक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन एवं वन्यजीवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक सतर्कता और जनभागीदारी पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान गीता जोशी, बिजेन्द्र सिंह, आर.एस. मनराल और मीना बिंजोला सहित ग्रामीणों ने अपने विचार रखे और वन संरक्षण में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में अनिल शर्मा, रविन्द्र सिंह, खीमानंद भट्ट, विक्रम सिंह, सरिता देवी और गुड्डी देवी समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
वन विभाग की ओर से बी.पी. भदूला, गजपाल सिंह, वन दरोगा विरेन्द्र सिंह तथा वन आरक्षी रूचिता, रेशमा और हेमन्त कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान वनाग्नि से होने वाले नुकसान, आग लगने के कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही जंगलों में लापरवाही न बरतने और किसी भी आग की घटना की तत्काल सूचना विभाग को देने की अपील की गई।

वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने तथा वनाग्नि की रोकथाम में सहयोग करने का आह्वान किया है।

