Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद 3 बड़े अफसर निलंबित, वर्तमान में दो हरिद्वार में तैनात
उत्तराखंड

हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद 3 बड़े अफसर निलंबित, वर्तमान में दो हरिद्वार में तैनात

News DeskBy News DeskJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार में हुए करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले में मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अनुमति के बाद इस मामले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जो हाल ही में शहरी विकास विभाग को सौंपी गई थी। कार्रवाई के बाद शासन और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

कुछ माह पूर्व नगर निगम हरिद्वार द्वारा सराय गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तारीकरण के लिए करीब 33 बीघा भूमि खरीदी गई थी। इस भूमि खरीद में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। प्राथमिक जांच में पता चला कि जिस भूमि को खरीदा गया वह कृषि श्रेणी की थी, लेकिन उसे व्यवसायिक दरों पर खरीदा गया। नियमों को ताक पर रखकर भूमि की कीमत करीब 54 करोड़ रुपये आँकी गई जबकि कृषि भूमि का सर्किल रेट इससे कहीं कम था। भूमि की खरीद प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि भूमि के दर्जनों कानूनी पहलुओं की अनदेखी की गई और सर्किल रेट में हेरफेर कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। मामले के उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और जांच का जिम्मा आईएएस रणवीर सिंह को सौंपा गया।

रणवीर सिंह ने विस्तृत जांच कर रिपोर्ट शहरी विकास सचिव को सौंपी। रिपोर्ट में भूमि खरीद प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों की पुष्टि हुई। रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद शासन स्तर पर मंथन चला और आखिरकार मंगलवार को प्रशासनिक कार्रवाई का फैसला लिया गया। कार्रवाई के तहत हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, उस समय नगर आयुक्त रहे वरुण चौधरी और वर्तमान में भगवानपुर के उपजिलाधिकारी के रूप में तैनात अजयवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन ने निलंबन आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। अब इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू होगी।

इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार भूमि घोटाले जैसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपना रही है। यह मामला फिलहाल शासन की निगरानी में है। हरिद्वार में यह मामला काफी समय से चर्चाओं में था और स्थानीय स्तर पर कई बार इस घोटाले को लेकर आवाज उठाई जा चुकी थी। कार्रवाई की मांग लगातार की जा रही थी। मुख्यमंत्री की सख्ती और जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। सराय गांव की जिस भूमि पर नगर निगम कूड़ा निस्तारण केंद्र का विस्तार करना चाहता था वह भूमि पहले से ही विवादित बताई जा रही थी। इसके बावजूद प्रशासन ने बिना पूरी जांच के भूमि खरीद को मंजूरी दी। अब यह पूरा प्रकरण शासन की निगरानी में है और आगे की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से संतों में उत्साह, रविंद्रपुरी महाराज को याद आया प्रयागराज कुंभ

October 12, 2026

नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

October 11, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026
इन्हें भी पढ़े-

01 वोट से चुनाव हारे निर्दलीय प्रत्याशी ने किया हंगामा, रिकाउंटिंग कराने की मांग

राजनीती January 25, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। हरिद्वार नगर…

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को मिली एक और जिम्मेदारी, बनाए गए जाट महासभा के चुनाव अधिकारी

June 1, 2025

रुड़की में सिपाही को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी, जीआरपी में मचा हड़कंप

October 28, 2025

भाजपा ने सुल्तानपुर में नहीं उतारा प्रत्याशी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने फैसल इकबाल को दिया समर्थन

January 19, 2025
अन्य खबरें

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.