Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»कनखल में राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन, मंत्री मदन कौशिक समेत कई साधु संत उपस्थित रहे
हरिद्वार

कनखल में राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन, मंत्री मदन कौशिक समेत कई साधु संत उपस्थित रहे

News DeskBy News DeskApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को कनखल संन्यास मार्ग स्थित श्री रामेश्वर आश्रम में राम रसोई का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज और सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि राम रसोई सेवा का विस्तार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों जैसे अमेरिका,इंग्लैंड,नीदरलैंड, न्यूयॉर्क, ऑस्ट्रेलिया आदि तक हो चुका है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले के दौरान देश विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। राम रसोई 24 घंटे संचालित रहेगी, जिससे कनखल क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन प्रसाद उपलब्ध होगा। इस क्षेत्र में पहली बार यह रसोई श्री रामेश्वर आश्रम परिसर में संचालित की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक नगरी में हर वर्ष देश विदेश से श्रद्धालु आते है ऐसे में राम रसोई जैसी सेवाएं अत्यंत उपयोगी साबित होंगी।उन्होंने कहा चारधाम यात्रा और कुंभ मेला जैसे बड़े आयोजनों में श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन उपलब्ध कराना एक पुण्य का कार्य है। महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से यह सेवा निरंतर चलती रहेगी और जरूरतमंदों को लाभान्वित करेगी। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार देश की आध्यात्मिक राजधानी है। यहां देश विदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। निश्चित रूप से राम रसोई में सभी श्रद्धालुओं को शुद्ध और सात्विक भोजन मिलेगा।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद महाराज, स्वामी गिरधर गिरि महाराज, स्वामी हरि भारती, स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी समेत कई संत-महात्मा और राम रसोई के संचालकों में राजस्थान से आए राहुल सुवालका, धनंजय सिंह, गौरव भारद्वाज, प्रतीक दाधीच, जयराज तिवाड़ी और प्रेम कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

Uncategorized June 28, 2026

हरिद्वार। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा…

छुट्टियों का फायदा उठा चोरों ने फैक्ट्री में की सेंधमारी, 5 लाख के माल के साथ 2 गिरफ्तार, कबाड़ी की तलाश जारी

October 23, 2025

हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद 3 बड़े अफसर निलंबित, वर्तमान में दो हरिद्वार में तैनात

June 3, 2025

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को संतों ने दिया आशीर्वाद

September 17, 2024
अन्य खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,896 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.