हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में भाजपा नेता विकास तिवारी को उत्तराखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार जनपद भाजपा के आईटी संयोजक उमेश पाठक का भी अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व सैनिक तरुण शुक्ल ने किया, जबकि सह संयोजन की जिम्मेदारी रमेश पाण्डेय और हरिनारायण त्रिपाठी ने निभाई। शिव मंदिर प्रांगण में आरती, पूजन के बाद पुष्पगुच्छ, पटका और माल्यार्पण कर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया।
विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा मिशन 2027 को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हरिद्वार जनपद की 11 सीटों को पार्टी की झोली में डालना मेरा लक्ष्य है। कार्यकर्ता और जनता के सहयोग से इसे अवश्य पूरा किया जाएगा। विकास तिवारी और उमेश पाठक ने क्षेत्रवासियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने शिव मंदिर में कार्यक्रम कराने के लिए आयोजकों और जनता का आभार जताया।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य जनों ने भाजपा संगठन में दोनों नेताओं को मिले दायित्व पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्थानीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

इस अवसर पर शशिभूषण, विनोद त्रिपाठी, मनोज शुक्ल, सुनील गुप्ता, संदीप शुक्ल, शिवनाथ तिवारी, अर्चना झा, सपना पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अंत में संयोजक तरुण शुक्ल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

