हरिद्वार – आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

दक्षेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास भगवान शिव से जुड़ा है। मान्यता है कि सावन के पूरे 1 महीने भगवान शिव दक्षेश्वर मंदिर में विराजते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

मान्यता है कि भगवान शिव राजा दक्ष को वरदान दिया था कि वो सावन के महीने में कनखल में ही रहकर संपूर्ण सृष्टि का संचालन करेंगे और यहीं पर दक्षेश्वर के नाम से जाने जाएंगे। तब से लेकर आज तक भक्तजन भगवान शिव की बेलपत्र, दूध, दही, शहद, गंगाजल, भंग, धतूरा इत्यादि से पूजन कर प्रसन्न करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।