Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»डीएम मयूर दीक्षित ने जीर्ण क्षीर्ण पड़े पौराणिक भीमगोडा कुण्ड का लिया संज्ञान, जल्द कराएंगे जीर्णोद्धार
आस्था

डीएम मयूर दीक्षित ने जीर्ण क्षीर्ण पड़े पौराणिक भीमगोडा कुण्ड का लिया संज्ञान, जल्द कराएंगे जीर्णोद्धार

News DeskBy News DeskNovember 13, 2025Updated:November 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार के पौराणिक तीर्थ स्थल भीमगोडा कुंड का फिर से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। डीएम मयूर दीक्षित ने भीमगोडा का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा भीमगोडा कुंड को पौराणिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित ने पौराणिक महत्व के धार्मिक स्थल भीमगौड़ा कुण्ड क्षेत्र क निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भीमगोडा के रख रखाव, सफाई व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान भीमगोडा कुण्ड एवं उसके आस पास के क्षेत्र के विकास के लिए भी संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। मौके पर ही उन्होंने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कुण्ड परिसर के सौंदर्यकरण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि पौराणिक स्थल का महत्व भी बना रहे।

उन्होंने कहा कि हमारी पौराणिक धरोहर को संजोने के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कुण्ड परिसर एवं उसके आसपास से अतिक्रमण को तत्काल हटाने तथा अवैध पोस्टर, बैनर और अवैध होर्डिंग्स तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। डीएम ने भीमगोडा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में भी और सुधार लाने को कहा। उन्होंने कुण्ड में पानी की प्रतिदिन आपूर्ति हेतु मां गंगा से कुण्ड तक पानी पहुॅचाने वाले नाले के मुहाने का निरीक्षण किया और कुंड में हर समय स्वच्छ पानी भरने के निर्देश भी दिये।

दो बार किया जा चुका है जीर्णोद्धार

हरिद्वार के भीमगोडा कुंड का वर्ष 2010 के कुंभ मेले के दौरान भी जीर्णीधार कराया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव में इसकी फिर से इसकी हालत खस्ताहाल हो गई। यहां कुंड का पानी सड़ने लगा और श्रद्धालुओं ने भी यहां आने में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद फिर से प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और वर्ष 2021 कुंभ मेले में इसका जीर्णोद्धार कराया गया। इसके बाद यहां फिर से वहीं स्थिति बन गई। महाभारतकालीन इस धार्मिक स्थल पर अब भी यात्री बहुत कम संख्या में आते हैं। इसलिए नए डीएम मयूर दीक्षित ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने निरीक्षण कर फिर से जीर्णोद्धार के निर्देश दिए हैं।

अवैध पार्किंग से ढक जाता है भीमगोडा

हर की पैड़ी के पास बने इस पौराणिक धरोहर की वैसे तो दूर दूर तक ख्याति है। लेकिन कुंड के बाहर अवैध पार्किंग इसकी पौराणिकता को बट्टा लगाती आई है। हालांकि समय समय पर प्रशासन पार्किंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते फिर से यहां ऑटो और बैटरी रिक्शा का जमावड़ा लग जाता है। बाहर खड़े ऑटो और रिक्शा से जहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम और भीड़ के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा यहां जाने से दूरी बना ली जाती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026

दर्जाधारी राज्यमंत्री सुनील सैनी ने सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

April 26, 2026

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

April 25, 2026

व्यापारी नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एचआरडीए के खिलाफ निकाली पदयात्रा, अधिकारियों ने बेबुनियाद बताए आरोप

April 23, 2026

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने हरिद्वार में निकाला रोड शो, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

April 21, 2026

कनखल में राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन, मंत्री मदन कौशिक समेत कई साधु संत उपस्थित रहे

April 20, 2026

महामंडलेश्वर करौली शंकर दास के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज, हरिद्वार के संतों में आक्रोश

April 20, 2026
इन्हें भी पढ़े-

नन्हेडा लूटकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

अपराध April 8, 2025

भगवानपुर, हरिद्वार। थाना भगवानपुर पुलिस ने नन्हेडा लूटकांड में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ के…

Denmark Opens its Arms to Ukrainians & Trying to Send Syrian Refugees Home

January 13, 2021

स्पर्श गंगा अभियान के निःशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ भव्य समापन, 50 बच्चों को मिला बहुमुखी प्रशिक्षण

June 10, 2025

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, बेगम गिरफ्तार,  शौहर फरार, हरिद्वार का मामला

December 13, 2024
अन्य खबरें

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026

हाईवे पर बस से टकराई कार, कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

May 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.