Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»डामकोठी से तुलसी चौक तक सौंदर्यकरण, लाइटिंग, फव्वारे और हरियाली से सजा मार्ग बना आकर्षण का केंद्र
हरिद्वार

डामकोठी से तुलसी चौक तक सौंदर्यकरण, लाइटिंग, फव्वारे और हरियाली से सजा मार्ग बना आकर्षण का केंद्र

News DeskBy News DeskMay 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार, 16 मई – धर्मनगरी हरिद्वार अब श्रद्धा और अध्यात्म के साथ-साथ सुंदरता और हरियाली के नए स्वरूप में भी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर हरिद्वार-ऋषिकेश विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा तैयार किया गया ग्रीन कॉरिडोर अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। डामकोठी के पास बने इस कॉरिडोर में रंग-बिरंगे फव्वारे, आधुनिक लाइटिंग, सजीव हरियाली और चौड़ा मार्ग इसे एक नए स्वरूप में प्रस्तुत कर रहा है। अंग्रेजी शासनकाल की ऐतिहासिक डामकोठी के पास विकसित यह क्षेत्र मां गंगा के विहंगम दृश्य के साथ एक बेहतरीन दृश्यावली पेश करता है, जो देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देता है।

हर शाम बन रहा है सेल्फी और सैर का पसंदीदा स्थल
HRDA द्वारा तुलसी चौक पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट और पार्क ने स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सैलानियों को भी आकर्षित करना शुरू कर दिया है। जैसे ही शाम ढलती है, पूरा इलाका रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगता है और लोग अपने परिवारों के साथ इस ग्रीन कॉरिडोर की सैर का आनंद लेते नजर आते हैं।

तीर्थनगरी की पहचान को मिला नया आयाम
हरिद्वार देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां रोजाना लाखों श्रद्धालु मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी, दक्ष मंदिर, दक्षिण काली मंदिर और हर की पैड़ी जैसे स्थानों पर दर्शन और गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा कांवड़ मेला, कुंभ और चारधाम यात्रा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में ग्रीन कॉरिडोर जैसी सौगात न केवल हरिद्वार की सुंदरता को बढ़ा रही है, बल्कि तीर्थयात्रियों के अनुभव को भी बेहतर बना रही है।

लोगों की जुबान पर चढ़ा ‘ग्रीन कॉरिडोर’
हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालु अब इस मार्ग को ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के नाम से पुकारने लगे हैं। हरे-भरे पेड़ों की कतारें, साफ-सुथरा और चौड़ा मार्ग, फव्वारों की लयबद्ध धुन और प्रकाश की सुंदर व्यवस्था इसे एक पर्यावरण मित्र और सांस्कृतिक अनुभव में बदल रही है।

भविष्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण पहल
ग्रीन कॉरिडोर की यह योजना ना केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि हरिद्वार जैसे तीर्थस्थल को स्मार्ट सिटी की दिशा में एक मजबूत कदम बना रही है। HRDA की यह पहल पर्यावरण संतुलन, यात्री सुविधा और शहर की छवि सुधारने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है। इस नए रूप में हरिद्वार न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि अब यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026

हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उत्तराखंड के 4 कबड्डी खिलाड़ियों का भारतीय प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन, बहरीन में होगी एशियाई चैंपियनशिप

उत्तराखंड July 7, 2025

हरिद्वार। उत्तराखंड के लिए कबड्डी के क्षेत्र से गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य के…

स्वामी दर्शनानंद संस्थान में उमंग खेलकूद प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

March 14, 2026

जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे जूना अखाड़े में हुआ शामिल, बैठाई गई जांच

September 7, 2024

Marvel Movies in Order: How to Watch Chronologically

January 14, 2021
अन्य खबरें

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,896 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,193 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.