Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज को श्रद्धांजलि दी, स्वामी कामेश्वरानंद पुरी आगे बढ़ाएंगे गुरु की परंपरा
हरिद्वार

ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज को श्रद्धांजलि दी, स्वामी कामेश्वरानंद पुरी आगे बढ़ाएंगे गुरु की परंपरा

News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी महाराज बालयोगी के ब्रह्मलीन होने के पश्चात हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रद्धांजलि सभा एवं षोडशी भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, अखाड़ों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत विशोकानंद महाराज, जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज सहित अनेक वरिष्ठ संतों ने सहभागिता की। इस दौरान मंच पर तेरह अखाड़ों के संतों की उपस्थिति में स्वामी कामेश्वरानंद पुरी महाराज का विधिवत पट्टाभिषेक किया गया। परंपरानुसार चादर विधि संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन जूना अखाड़े के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने किया। सभा में उपस्थित संतों ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिष्य स्वामी कामेश्वरानंद पुरी महाराज को गुरु परंपरा का उत्तराधिकार संभालने पर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि स्वामी अर्जुन पुरी महाराज की कीर्ति विश्वविख्यात है। उनका जीवन तप, स्वाध्याय और सेवा को समर्पित रहा। हिमाचल, हरियाणा और हरिद्वार में उन्होंने दशकों तक धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का मार्गदर्शन किया। प्रसन्नता है कि उन्होंने अपने योग्य शिष्य के रूप में स्वामी कामेश्वरानंद पुरी महाराज को संत समाज को सौंपा है।
महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत विशोकानंद महाराज महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन अर्जुन पुरी महाराज द्वारा तुलसी मानस मंदिर की स्थापना एक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य है। सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज ने कहा कि स्वामी अर्जुन पुरी महाराज ने आध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार को पहला तुलसी मानस मंदिर प्रदान किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों तक मानस की कथा को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया। जब तक गंगा में जल रहेगा, तब तक उनका नाम स्मरण में रहेगा। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि वर्ष 2002 से लेकर आज तक प्रत्येक चुनाव में उन्हें स्वामी अर्जुन पुरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। महाराज श्री संत समाज और सनातन धर्म के साथ साथ क्षेत्र के विकास के लिए भी सदैव चिंतित रहते थे। वहीं स्वामी कामेश्वरानंद पुरी ने कहा कि अपने गुरु के द्वारा प्रशस्त किए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे और संत तथा सनातन के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री, जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरी महाराज, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज, महेश पुरी महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद गिरी, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी, मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती, साध्वी श्रद्धा गिरी, साध्वी चेतना गिरी, श्रीमहंत रामचरण दास महाराज, महंत ऋषिश्वरानंद, महंत लक्ष्मी नारायण, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, बागेश्वर पांडे, विनोद मिश्रा, सूर्यकांत शर्मा, आकाश भाटी, अनिरुद्ध भाटी, विदित शर्मा, राजीव भट्ट और अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उत्तराखंड के सात जिलों में तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज तूफान-बिजली की चेतावनी

उत्तराखंड May 30, 2025

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने प्रदेश के सात जिलों में तूफान, बिजली…

स्पर्श गंगा अभियान के निःशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ भव्य समापन, 50 बच्चों को मिला बहुमुखी प्रशिक्षण

June 10, 2025

Investors Jump into Commodities While Keeping Eye on Recession Risk

January 8, 2020

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026
अन्य खबरें

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

विधानसभा सत्र में हरिद्वार ग्रामीण में सिडकुल स्थापित करने की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

October 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,389 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.