Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट को नहीं भूला परशुराम अखाड़ा, राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर घर जाकर किया सम्मान
हरिद्वार

फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट को नहीं भूला परशुराम अखाड़ा, राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर घर जाकर किया सम्मान

News DeskBy News DeskNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार रजत जयंती समारोह मना रही है और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान भी दिया जा रहा है। ऐसे में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुए राज्य आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओ में से एकफील्ड मार्शल के नाम से विख्यात आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट को उनके हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर सम्मानित किया। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सम्मान समारोह में अखाड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की नींव आंदोलनकारियों के बलिदान पर टिकी है। सरकारें चाहे किसी की भी हों, लेकिन जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और परिवार को आंदोलन में झोंक दिया, उन्हें भुलाना सबसे बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा कि श्री अखंड परशुराम अखाड़ा पूरे उत्तराखंड में उन आंदोलनकारियों को सम्मानित करेगा, जिन्हें आज तक उचित पहचान नहीं मिली। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट ने पर्वत से लेकर दिल्ली तक आंदोलन का नेतृत्व किया। तीन बार उनके खिलाफ सूट आउट के आदेश जारी हुए, फिर भी वे पीछे नहीं हटे। उनकी पत्नी और माता ने भी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य का निर्माण कराया, लेकिन आज भी कई गुमनामी में हैं।

पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आंदोलनकारियों की उपेक्षा करना उत्तराखंड के इतिहास से खिलवाड़ है। प्रदेश की राजनीति में पहाड़-मैदान का मुद्दा उठाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ऐसे विभाजनकारी बयानों का विरोध करता है और यह संदेश देता है कि हम सब उत्तराखंडवासी हैं, एक हैं, अविभाज्य हैं। यशपाल शर्मा ने कहा कि दिवाकर भट्ट जैसे आंदोलनकारी समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। राज्य के विकास का वास्तविक सम्मान तभी होगा जब उनके संघर्ष को स्वीकार कर नई पीढ़ी को बताया जाए कि उत्तराखंड कैसे बना।

कार्यक्रम के अंत में पंडित अधीर कौशिक जी ने घोषणा की कि आने वाले समय में अखाड़ा द्वारा पूरे प्रदेश में एक आंदोलनकारी गौरव सम्मान अभियान चलाया जाएगा, जिसमें उन सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने राज्य निर्माण में अपना जीवन समर्पित किया। उत्तराखंड की रजत जयंती का वास्तविक अर्थ तभी है, जब हम अपने शहीदों, माताओं और आंदोलनकारियों का सम्मान करें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रसिद्ध कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री, कुलदीप शर्मा, यशपाल शर्मा, मनोज ठाकुर, आशीष गिनी और पंडित कमल राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवाकर भट्ट का शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

5 Simple Tips to Take Care of Larger Breeds of Dogs

Uncategorized January 4, 2020

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

First 3D-Printed Rocket Lifts Off But Fails to Reach Orbit

January 11, 2020

हरिद्वार नगर निगम ने अवैध मीट दुकानों की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को सौंपी, 40 दुकानों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

February 22, 2026

चंडीघाट चौक के पास कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत, हरियाणा के तीन यात्री घायल

May 31, 2025
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.