Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

हाईवे पर शख़्स को आया हार्ट अटैक, समाजसेविका विनीता ने दिखाई इंसानियत, जानिए मामला

November 1, 2026

देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

October 31, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»मोर्चरी में शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला, डीएम ने सीएमएस, मोर्चरी इंचार्ज और एजेंसी को भेजा नोटिस
हरिद्वार

मोर्चरी में शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला, डीएम ने सीएमएस, मोर्चरी इंचार्ज और एजेंसी को भेजा नोटिस

News DeskBy News DeskDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार स्थित जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले में जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। डीएम मयूर दीक्षित ने जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल के सीएमएस और पोस्टमार्टम इंचार्ज और ठेकेदार एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि पीएम हाउस के रखरखाव की जिम्मेदारी वाली ठेकेदार एजेंसी पर भी गाज गिर सकती है। शुरुआती जांच में ही ठेकेदार कंपनी की लापरवाही सामने आई थी, क्योंकि कंपनी के कई डीप फ्रीजर खराब थे। जिस फ्रीजर में मृतक के शव को रखा गया था, उसके ढक्कन भी खराब थे। नोटिस का जवाब मिलने के बाद डीएम मयूर दीक्षित द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

पूरा मामला पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लक्की शर्मा की मौत से जुड़ा है। बीती पांच दिसंबर की रात अचानक पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर 36 वर्षीय लक्की शर्मा उर्फ लखन की अचानक तबियत खराब हो गई थी। एम्बुलेंस के जरिए परिजन लक्की को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। निधन के बाद लक्की शर्मा का शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस की मोर्चरी में रखा गया था। जहां लापरवाही के कारण चूहों ने शव को कई जगह से कुतर दिया और एक आंख को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इस हृदय विदारक घटना के सामने आते ही मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं जिला अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई थी। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जिला अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था। एडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी ने हाल ही में अपनी विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंपी, जिसमें लापरवाही की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर ही सीएमएस और पोस्टमार्टम इंचार्ज को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही जिस एजेंसी के पास मोर्चरी के डीप फ्रीजर का ठेका है, उसे भी नोटिस जारी किया गया है। 

बताया जा रहा है कि डीएम मयूर दीक्षित इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और नोटिस का सही जवाब न मिलने पर मुकदमा दर्ज करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। उधर मृतक के परिजनों के साथ ही पंजाबी समाज के लोगों द्वारा भी इस लापरवाही के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार पुलिस ने दबोचे 3 गौ तस्कर, 200kg गौमांस और जिंदा गौवंश बरामद

अपराध October 1, 2024

01अक्टूबर, हरिद्वार – हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार करने…

Oracle’s Latest Earnings Call Indicated Its Next Frontier: Healthcare

January 14, 2021

कन्या गुरुकुल से भागी दो नाबालिक छात्रा, सैदाबाद गांव पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप

July 5, 2024

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026
अन्य खबरें

छठ महापर्व से पहले छठ मैया पार्क की सड़क का निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

November 1, 2026

हाईवे पर शख़्स को आया हार्ट अटैक, समाजसेविका विनीता ने दिखाई इंसानियत, जानिए मामला

November 1, 2026

देहरादून में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

October 31, 2026

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,390 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,055 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.