Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

कुंभ मेले की सेनिटेशन योजना के समन्वय अधिकारी बने IAS नंदन कुमार, स्वच्छता योजना पर भी काम शुरू

October 5, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 
अपराध

वनकर्मियों से की थी मारपीट, तीन आरोपी दबोचे तो मिले 500 के नकली नोटों की गड्डी। जानिए पूरा मामला 

News DeskBy News DeskJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

गीता जोशी , लालढांग।

हरिद्वार। हरिद्वार में वनकर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की कार की तलाशी हुई तो चौंकाने वाला खुलसा हुआ। कार से 500 रुपए के 105 नकली नोट बरामद हुए। फिलहाल मामले की बारीकी से जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के किसी बड़े गिरोह से तार तो नहीं जुड़े हैं। तीनों आरोपी नजदीकी श्यामपुर गांव के रहने वाले हैं। 

बीती 27 जून को वन रेंज श्यामपुर में तैनात वन आरक्षी ललित कुमार ने श्यामपुर थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि ड्यूटी के दौरान वह अपने साथी वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पांच व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। उनके साथ मारपीट करने के साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया तथा उसे नहर में फेंक दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दोनों वन कर्मियों को घायल कर दिया और फरार हो गए। हमले में दोनों वनकर्मी बुरी तरह घायल हो गए, दोनों को गंभीर चोटें भी आईं। तहरीर के आधार पर तत्काल श्यामपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचनाओं एवं लगातार की गई निगरानी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों से पूछताछ की गई और घटना में प्रयुक्त सियाज कार की तलाशी ली, तो एक नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। वाहन से ₹500 मूल्य वर्ग के 105 जाली नोट बरामद हुए। साथ ही प्रारंभिक जांच में आरोपियों की नकली नोट तैयार करने और उन्हें चलाने के अवैध कारोबार में संलिप्तता भी सामने आई। दर्ज मुकदमे में पुलिस नकली नोटों से संबंधित धाराएं बढ़ाने और नेटवर्क की जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही है। 

श्यामपुर सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से नकली नोटों के संबंध में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

नाम पता आरोपित

1. शिवम कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नं. 5, श्यामपुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार

2. ⁠अनुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नं. 5, श्यामपुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार

3. ⁠विकास सिंह पुत्र नौबहार सिंह निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 30, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

ग्रामीणों में जंगली जानवरों की दहशत, रेंज अधिकारी को बताई समस्याएं

उत्तराखंड September 6, 2024

अनिल शर्मा हरिद्वार, लालढांग – रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के मंगोलपुरा मन्दिर में गुरुवार को…

जंगली हाथी ने सूंड से गिराई बाईकें, तोड़ा कार का साइड मिरर, वायरल हुआ वीडियो

April 12, 2025

दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए डीजीपी, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी

November 25, 2024

हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम

January 3, 2026
अन्य खबरें

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

कुंभ मेले की सेनिटेशन योजना के समन्वय अधिकारी बने IAS नंदन कुमार, स्वच्छता योजना पर भी काम शुरू

October 5, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.