Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में देहरादून जीएसटी टीम का छापा, नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर करीब 30 लाख की आईटीसी में विसंगतियां मिली

October 15, 2026

बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा

October 15, 2026

शिवालिक नगर में तीन गलियों की सड़कों का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

October 15, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा
अपराध

बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा

News DeskBy News DeskOctober 15, 2026Updated:October 15, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट को एसी कोच में बदलवाने का झांसा देकर गरीब मजदूरों से ठगी करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को रेलवे कर्मचारियों का रिश्तेदार बताकर यात्रियों का भरोसा जीतते थे। इसके बाद एसी कोच में सफर करने के नियमों का हवाला देकर उनके मोबाइल का पिन कोड, नकदी और सामान अपने कब्जे में ले लेते थे। मौका मिलते ही बैंक खातों से रुपये निकालकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नकद, पीड़ित का वनप्लस मोबाइल और बैग बरामद किया है। वहीं, खाते से निकाली गई रकम में से 49,999 रुपये फ्रीज कराए गए हैं।

एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने आज बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। आरोपियों ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल के दो मजदूरों को अपना निशाना बनाया था। जीआरपी ने सीओ अनुज के नेतृत्व में मैन्युअल पुलिसिंग, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को घटना के करीब 30 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से पकड़े गए।

दीपावली मनाने के लिए जोड़ रहे थे पैसे, लेकिन आरोपियों ने ठग लिया मजदूरों को

पुलिस के मुताबिक बीती 10 अक्टूबर की रात पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले बिस्वजीत सौरेन और रंजीत कोरा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोनों करीब एक साल से हरिद्वार में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे। दशहरा और दीपावली पर अपने घर जाने के लिए उन्होंने कुंभ एक्सप्रेस से आसनसोल जाने के जनरल टिकट खरीदे थे। दोनों पिछले कई महीनों से मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों के साथ त्योहार मनाने के लिए पैसे जोड़ रहे थे। ट्रेन का इंतजार करते समय उन्हें दो युवक मिले। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि वे भी बिहार जा रहे हैं और उनके मामा रेलवे में टीटी हैं। वे जनरल टिकट को एसी थर्ड कोच के टिकट में बदलवा सकते हैं। आरोपियों ने मजदूरों से बिहारी भाषा में बातचीत कर उनका भरोसा जीता और फिर उन्हें अपने एक अन्य साथी से मिलवाया, जो टीटी की तरह बात कर रहा था।

रेलवे के नियमों का हवाला देकर जीता विश्वास

इसके बाद आरोपियों ने रेलवे के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि एसी कोच में सफर करने से पहले यात्रियों का सामान, नकदी और मोबाइल आदि जमा करना पड़ता है। इसके बदले रसीद मिलती है और गंतव्य पर सामान वापस कर दिया जाता है। उनकी बातों में आकर दोनों मजदूरों ने करीब 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, बैग और कपड़े आरोपियों को सौंप दिए। इसके बाद वे बताए गए स्थान पर बैठकर सामान की रसीद मिलने का इंतजार करते रहे। लेकिन आरोपी फरार हो गया थे। अगले दिन बैंक खाते की जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि उनके खातों से कुल 90,500 रुपये निकाल लिए गए हैं। ठगी का पता चलते ही दोनों मजदूर जीआरपी हरिद्वार पहुंचे। उनकी शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पांच लोग मिलकर रचते थे ठगी का पूरा खेल

जीआरपी के मुताबिक, आरोपी योजनाबद्ध तरीके से ठगी करते थे। गिरोह के दो सदस्य रेलवे स्टेशन पर सीधे-सादे यात्रियों की तलाश करते और उनसे दोस्ताना बातचीत शुरू करते थे। इसके बाद वे अपने तीसरे साथी को रेलवे कर्मचारी का रिश्तेदार बताकर सामने लाते थे। यह आरोपी टीटी की तरह बात करता था और फिर अपने अन्य साथियों की मदद से एसी कोच में सफर करने के नियम समझाने का नाटक करता था। यात्रियों को विश्वास में लेकर उनका सामान और मोबाइल अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपी उनसे पिन कोड भी हासिल कर लेते थे। इसके बाद बैंक खातों से रकम निकालकर मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करते थे।

भागने की फिराक में थे, पुलिस ने दबोचा

पुलिस टीम ने पीड़ितों द्वारा बताए गए आरोपियों के हुलिए, कपड़ों और बातचीत के तरीके के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र की मदद से पांचों आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन से फरार होने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ, सुमित कुमार, किशन कुमार, जितेंद्र कुमार चौधरी और बंटी कुमार के रूप में हुई है। सभी बिहार के मुंगेर और भागलपुर जिलों के अलग अलग गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मजदूरों के 25 हजार रुपये नकद, वनप्लस मोबाइल फोन और बैग बरामद किया है। इसके अलावा बैंक से 49,999 रुपये का लेनदेन फ्रीज कराया गया है।

महंगे शौक पूरे करने के लिए अपनाया गलत रास्ता

पुलिस की शुरुआती पूछताछ के अनुसार, आरोपी महंगे मोबाइल, बाइक और कपड़े खरीदने के लिए कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते थे। इनमें कुछ आरोपी मजदूरी, ऑटो चलाने, सब्जी बेचने और राजमिस्त्री का काम करते थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने कहा कि गरीब मजदूरों की मेहनत की कमाई ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। फ्रीज कराई गई रकम दीपावली से पहले पीड़ित के खाते में वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए पांचो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया कि उन्होंने त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सतर्कता बरतने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 30, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

September 27, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

टोल प्लाज़ा पर कांवड़ियों का बवाल, पत्थरबाजी कर पुलिस की गाड़ी और रोडवेज बस में की तोड़फोड़

अपराध July 12, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर एक कांवड़ खंडित…

चेन लूट का CCTV वायरल, बचाव में आए शख्स पर चलाई गोली

September 4, 2024

आपदा का कहर, रेल सुरंग के पास भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर गिरे पत्थर, रेल यातायात प्रभावित

September 16, 2025

रोटरी क्लब रानीपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, डा. रीटा कालरा रहीं मुख्य अतिथि

July 23, 2024
अन्य खबरें

हरिद्वार में देहरादून जीएसटी टीम का छापा, नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर करीब 30 लाख की आईटीसी में विसंगतियां मिली

October 15, 2026

बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा

October 15, 2026

शिवालिक नगर में तीन गलियों की सड़कों का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

October 15, 2026

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.