Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला
हरिद्वार

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

News DeskBy News DeskOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार, 13 अक्टूबर। बीएचईएल संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार का सपना साकार किया है। भेल में संविदा श्रमिक के पद पर कार्यरत खूब सिंह के पुत्र प्रशांत को नीट की प्रथम चरण की ऑल इंडिया काउंसलिंग में ईएसआईसी मेडिकल कालेज वाराणसी उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। प्रशांत की सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मूल रूप से ग्राम तिगरी मनकावाला नगीना बिजनौर के रहने वाले खूब सिंह वर्तमान में वाटर वर्क्स कॉलोनी शिवलोक, हरिद्वार में रहते हैं। उनके पुत्र प्रशांत कुमार बचपन से ही होनहार एवं मेधावी छात्र रहे हैं। प्रशांत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय कॉलेज शिवलोक हरिद्वार से प्राप्त की। इसके पश्चात बीएचईएल अनुसूचित जाति इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क संचालित डा.भीमराव अंबेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित होकर जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद से इंटरमीडिएट शिक्षा पूरी की। प्रशांत की माता संगीता गौतम ने बताया कि आर्थिक अभाव के बावजूद प्रशांत ने नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी स्वयं की। बचपन से ही चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, परिवार के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श मानने वाले प्रशांत ने बताया कि वह अनुशासन और दृढ़ निश्चय के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। प्रशांत की इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारी शिवलाल गौतम, डा.शुभम गौतम, प्रतीक्षा, शगुन, अश्विनी देवी, वरिष्ठ अभियंता बृजेश कुमार, अपर अभियंता चंद्रकांत सिंह, सहायक अभियंता सुबोध कुमार, अपर अभियंता मनोज कुमार, अपर अभियंता अंकुर मालिया, कृष्ण कुमार, संगीता गिरी, मनोज शुक्ला, इमरान शाह, मांगेराम, बाबू भाई तिवारी एवं कपिल आदि ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी का पहला सदस्यता अभियान, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

राजनीती July 19, 2026

रुड़की। विधायक उमेश कुमार की नई राजनीतिक पार्टी जन निर्माण पार्टी (जेएनपी) की औपचारिक घोषणा…

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ठंड पर श्रद्धा भारी दिखाई दे रही है

January 14, 2026

उमेश बनाम चैंपियन: लक्सर में 29 को गुर्जर महापंचायत तो 31 को उमेश कुमार ने बुलाई बैठक

January 28, 2025

वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल की बेटी वंशदा ने बढ़ाया परिवार का मान, 12 वीं में हासिल किए 95.2 प्रतिशत अंक

May 14, 2025
अन्य खबरें

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.