Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»टोल प्लाज़ा पर कांवड़ियों का बवाल, पत्थरबाजी कर पुलिस की गाड़ी और रोडवेज बस में की तोड़फोड़
अपराध

टोल प्लाज़ा पर कांवड़ियों का बवाल, पत्थरबाजी कर पुलिस की गाड़ी और रोडवेज बस में की तोड़फोड़

News DeskBy News DeskJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर एक कांवड़ खंडित होने की घटना ने अचानक तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया। घटना के बाद कुछ कांवड़ियों ने टोल प्लाज़ा के पास हंगामा करते हुए मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की। पुलिस जब यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे एक रोडवेज बस और थाना बहादराबाद की मोबाइल पुलिस वैन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्री तक घबरा गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तत्काल नियंत्रण में लिया और मार्ग से बाधा हटाकर यातायात बहाल किया। घटना के संबंध में बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए हैं।अधिकारियों के मुताबिक अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर जल्द ही अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

बता दें कि हरिद्वार के सिंहद्वार और प्रेमनगर चौक पर भी शनिवार को दिन में कांवड़ियों ने बवाल काटा था। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बमुश्किल मामले को शांत किया। यहां कुछ कांवड़ियों हाइवे पर जाने की जिद पर अड़े थे जबकि प्रेमनगर चौक पर तो ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी से अभद्रता तक की गई थी।

हालांकि हरिद्वार पुलिस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

आखिरी राउंड में लक्सर तहसील में हुआ हंगामा, रिकाउंटिंग की कर रहे मांग

राजनीती January 25, 2025

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर में हंगामा। भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प।रिकाउंटिंग की कर रहे…

सीएम धामी ने जीएसटी को लेकर व्यापारियों से संवाद किया, मोहन पूरी वाले की लस्सी का स्वाद चखा

September 28, 2025

स्पर्श गंगा अभियान के निःशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ भव्य समापन, 50 बच्चों को मिला बहुमुखी प्रशिक्षण

June 10, 2025

लक्सर में सियासी सरगर्मियां तेज, ओमप्रकाश जमदग्नि मजबूत दावेदार, जनसंपर्क अभियान जारी

April 14, 2026
अन्य खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.