Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार जिले में 13 इंस्पेक्टरों और 81 दरोगाओं के तबादले, कई को मिली कोतवाल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

November 26, 2026

हरिद्वार में संत की एंट्री, निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत राज गिरि ने ठोकी दावेदारी

November 26, 2026

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

November 26, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अपराध

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

News DeskBy News DeskNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार/देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी निजी चैट को कथित तौर पर सार्वजनिक करने के मामले में पुलिस ने अंकिता के माता-पिता की शिकायत पर विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को अंकिता के माता-पिता इस मामले में देहरादून में धरने पर बैठे थे। कांग्रेस ने भी धरने को समर्थन दिया था। शिकायत के आधार पर देहरादून में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। अब मामले की जांच हरिद्वार ट्रांसफर की जाएगी।


अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी और पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी की ओर से 22 नवंबर को देहरादून में दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंकिता और उसके मित्र पुष्पदीप के बीच हुई निजी चैट को सार्वजनिक किया गया। शिकायत में कहा गया है कि अंकिता की हत्या के मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में 30 मई 2025 को अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था।
शिकायत के मुताबिक, मामले की विवेचना के दौरान अंकिता और उसके मित्र के बीच हुई वाट्सअप चैट को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया था। ये चैट बचाव पक्ष को भी उपलब्ध कराई गई थीं। परिवार का आरोप है कि चैट में दोनों के बीच हुई निजी और व्यक्तिगत बातचीत शामिल थी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से इन चैट से संबंधित सवाल पूछे जाने का प्रयास किया गया था, लेकिन अदालत ने उन्हें अप्रासंगिक और मृतका की निजता व गरिमा से जुड़ा मानते हुए आपत्ति स्वीकार कर ली थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस विषय को बाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट के समक्ष भी उठाया गया, जहां निजी चैट के आधार पर पूछे जाने वाले सवालों को प्रासंगिक नहीं माना गया। इसके बावजूद अब दोषसिद्ध अभियुक्त पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर द्वारा मीडिया के सामने इन निजी चैट को सार्वजनिक किए जाने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों ने इसे अंकिता की मृत्योपरांत गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि निजी बातचीत को सार्वजनिक किए जाने से परिवार की भावनाएं भी आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना हरिद्वार ट्रांसफर की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई की तैयारी

November 6, 2026

हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, क्यों भेजा गया जेल, जानिए मामला

October 26, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026

भाजपा नेता ने लगाया मारपीट और लूट का आरोप, नकदी और चेन लूटकर फरार हुए आरोपी

October 22, 2026

बिहार के युवकों ने हरिद्वार में बनाई गैंग, मामा को बताया टीटी, टिकट बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों को ठगा

October 15, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Why You Should Embrace Coffee Culture in the Workplace

Uncategorized January 13, 2020

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

लक्सर के बसेड़ी में यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुस्लिम समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

October 5, 2024

जगदेव सिंह जग्गी चुनाव प्रचार में सबसे आगे, मेन बाजार में व्यापारियों से की वोट की अपील

January 10, 2025

भारत बने हिंदू राष्ट्र, 14 राज्यों में 14000 किमी की पदयात्रा, हरिद्वार में भव्य स्वागत

October 9, 2024
अन्य खबरें

हरिद्वार जिले में 13 इंस्पेक्टरों और 81 दरोगाओं के तबादले, कई को मिली कोतवाल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

November 26, 2026

हरिद्वार में संत की एंट्री, निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत राज गिरि ने ठोकी दावेदारी

November 26, 2026

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

November 26, 2026

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा, धूमधामसे मनाया जाएगा स्थापना दिवस, बोले-मणि शंकर पांडे

November 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,391 Views

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 202613,222 Views

नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

October 11, 202613,142 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.