Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। बेटी बचाओं, बेटी पढाओं की उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनु शिवपुरी ने हरिद्वार में नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी के साथ उसके ही कोच द्वारा किये गये दुष्कर्म की घटना की घोर निंदा की और कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा घटना का संज्ञान मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कोच की गिरफ्तारी की गयी। हालाकि फैसला किया गया हैं कि ऐसे केसों को शॉट टर्म आदलत में निस्तारण किया जाएगा, उसमें तेजी भी आई है, जो अपर्याप्त है। उसमें ओर तेजी लाने की आवश्यकता है। इसका समय निश्चित किया जाना चाहिए कि यह कितने दिन के भीतर घटना का…
उत्तराखंड। उत्तराखंड में इंस्पेक्टर से सीओ के पद पर प्रमोशन पाने वाले 28 पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों और विंग में तैनाती दे दी है। इसके साथ ही 18 सीओ के ट्रांसफर भी किए गए हैं। ट्रांसफर के साथ देहरादून और हरिद्वार के भी कई सर्किल के सीओ बदले हैं। ट्रांसफर होने वाले सीओ के नाम ….. शांतनु पाराशर को हरिद्वार से एसडीआरएफ, अभिनय चौधरी देहरादून से पीटीसी नरेंद्र नगर, आशीष भारद्वाज देहरादून से पुलिस मुख्यालय, अविनाश वर्मा 46वीं पीएसी से हरिद्वार, परवेज अली पिथौरागढ़ से आईआरबी प्रथम, राकेश रावत हरिद्वार से 40वीं पीएसी हरिद्वार, निहारिका सेमवाल…
हरिद्वार। लक्सर नगर पालिक से बसपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ नीटू के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होगा। हरिद्वार रोड़ स्थित मुखिया होटल में उन्होंने अपना चुनाव कार्यालय बनाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यालय उद्घाटन के साथ ही विशाल जनसभा भी आयोजित होगी। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य और लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद समेत तमाम नेता शामिल होंगे। गौरतलब है कि लक्सर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने हरिद्वार रोड़ पर ही अपना मुख्य चुनाव कार्यालय बनाया है। इसके बाद अब बसपा का…
हरिद्वार। हरिद्वार में आप की मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी ने वार्डो मे चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। वार्ड -33 शास्त्रीनगर और वार्ड -34 आंबेडकर नगर, वार्ड -53 विष्णु लोक कॉलोनी,वार्ड- 6 भीमगोडा मैं वार्डों के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही जनसभा भी आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंजी0संजय सैनी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रचार तेज हो गया है सभी प्रत्याशी वार्डों में डोर टू डोर जाकर जनता से वोट मांग रहे हैं पार्टी मुख्यतः दो सिद्धांत पर काम करती है काम की राजनीति व बदलाव की राजनीति। जनता…
हरिद्वार, 8 जनवरी। नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 मायापुर से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा रानी के कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रत्याशी अमरेश देवी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें। चुनाव में कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा रानी वार्ड वासियों की समस्याओं का निदान करेंगी औन नगर निगम की सुविधाओं को वार्ड निवासियों को उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सभी वर्गों के हितों में काम करती है। आज महंगाई के कारण ग्रहणियां परेशान है। किसान और…
हरिद्वार। निकाय चुनाव में प्रचार जोरों पर है। शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी पंकज कुमार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। भाजपा विधायक आदेश चौहान और चेयरमैन पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा ने रिबन काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद राजीव शर्मा ने डोर टू डोर जाकर लोगों से अपने और पंकज कुमार के लिए वोट की अपील भी की। जनसभा में भारी भीड़ जुटाई गई। जनसभा के दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि चेयरमैन रहते हुए उन्होंने जनता की उम्मीदों पर उतरने का कार्य किया। चाहे वो पथ प्रकाश हो, पार्कों…
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने निकाय चुनाव को लेकर जनपद के सभी थाने और कोतवालियों की पुलिस को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश के अनुपालन में लक्सर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जहूर और फरदीन हैं। आरोपी जहूर के कब्जे से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड के 105 इंजेक्शन जबकि फरदीन के कब्जे से 4 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों ही आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं। बरेली से नशीले पदार्थ लाकर सप्लाई करने का काम करते…
लक्सर, हरिद्वार। निकाय चुनाव में प्रचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लक्सर नगर पालिका से कांग्रेस के चेयरमैन पद के प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गी के मुख्य चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन होगा। शक्ति प्रदर्शन के लिए विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन समेत तमाम दिग्गज नेता आज लक्सर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जगदेव सिंह जग्गी द्वारा कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई…
हरिद्वार। निकाय चुनाव में प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन और जनसभाएं जारी है। शिवालिक नगर पालिका से कांग्रेस सभासद पद की प्रत्याशी रेनू बर्मन द्वारा जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान चेयरमैन के प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राजबीर सिंह और तेलूराम प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान रेनू बर्मन ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में रामधाम कॉलोनी में कोई विकास कार्य नहीं हुए। सड़क, पानी, साफ सफाई को लेकर जनता तरसती रही। भाजपा के लोगों ने अपनी जेब भरने के…
हरिद्वार। हरिद्वार के गंगा तटीय क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए काम करने वाली संस्था मातृ सदन ने कई वीडियो जारी किए और प्रशासन की मिलीभगत से मां गंगा का सीना चीरने के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि मातृ सदन के संत दयानंद कुछ दिन पहले अवैध खनन को लेकर अनशन पर बैठ गए थे। प्रशासन द्वारा अवैध खनन न होने के आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन तोड़। लेकिन बावजूद इसके फिर से अवैध खनन कर बोल्डर, रेत, बजरी और मिट्टी निकालकर वारे के न्यारे किए जा रहे हैं। मातृ…
