Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
लंढौरा, हरिद्वार। हरिद्वार में लंढौरा कस्बे के सागर प्रजापति ने अग्निवीर टेक्निकल (डिप्लोमा मैकेनिकल) में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सागर का सपना भारतीय सेना में सेवा देना था, जो अब पूरा हो गया है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। बता दे कि सागर प्रजापति, पुत्र प्रदीप कुमार प्रजापति, ने 12वीं की शिक्षा पूरी करने के बाद कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की से मैकेनिकल ब्रांच में डिप्लोमा किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) से ‘सी’ सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। वर्तमान में वह बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। उनकी…
हरिद्वार, 24 मार्च। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कुरूक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित यज्ञ में ब्राह्मणों के साथ मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कुरूक्षेत्र के केशव पार्क में यज्ञ में भाग ले रहे ब्राह्मणों पर पत्थरों व लाठी डंडों हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव धार्मिक क्रियाकलापों में अपना योगदान देता है। लेकिन कुरूक्षेत्र की यह घटना खेदजनक है। हरियाणा सरकार को…
देहरादून – देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक अनियंत्रित डंपर ने तीन कारों को रौंद डाला। इस हादसे में दो लोगों की मौत बताई जा रही है। हादसा आज सुबह के वक्त हुआ जब टॉल प्लाजा पर गाड़ियां टॉल टैक्स के लिए लाइन में लगी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक डंपर ने लाल रंग की कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि डंपर काफी देर दूर तक कार को घसीटता हुआ टॉल तक ले गया। डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे…
हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी और कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताया। मुख्यमंत्री के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर ऋषिकुल मैदान में आयोजित किए गए बहुउद्देश्यीय शिविर के नजदीक ही ऋषिकुल चौक पर लगी पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा की सजावट नहीं करने पर दुख भी जताया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर ऋषिकुल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऋषिकुल चौक सहित सभी चौराहों…
हरिद्वार। साइबर ठगों ने हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उन्हें ठगने का प्रयास किया जा रहा है। फर्जी आईडी से लोगों को मैसेज भेजकर कहा जा रहा है कि मेरा यानी एसएसपी का ट्रांसफर हो गया है और वे अपना सामान बेच रहे हैं। कई लोगों ने शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। फिलहाल कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर साइबर सेल मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और जल्द ही ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया जा सकता है।…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। समाजसेविका गीता जोशी को बजरंग दल वाहिनी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने लालढांग महिला मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह गुर्जर ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। बता दे की गीता जोशी लालढांग के चमरिया गांव की रहने वाली हैं और लंबे समय से समाजसेवा के कार्य करती चली आ रही हैं। समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है। गीता जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह गुर्जर का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंप…
अनिल शर्मा , लालढांग। हरिद्वार। हरिद्वार में प्रशासन की अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। लालढांग क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चार मदरसों को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी और थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने सबसे पहले लालढांग के हैजल इस्लाम मदरसा के कागजात की जांच की तो उसका मदरसा बोर्ड में रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। जिसके बाद उसे सील करने की कार्रवाई की जाने लगी। मदरसा संचालक हाफिज के कमरे को खुला रखने की बात पर अड़ गए। जिस पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने नियम कानून…
हरिद्वार। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। एक दिन पहले थाने और कोतवाली प्रभारियों के ट्रांसफर करने के बाद 36 एसआई और एसएसआई का ट्रांसफर कर दिया। देर रात एसएसपी ने ट्रांसफर लिस्ट जारी की। ट्रांसफर लिस्ट में 11 एसएसआई और 25 दरोगाओं के नाम शामिल हैं। कई दरोगाओं को चौकियों में तैनाती रहने के चलते एसएसआई पद पर प्रमोशन मिला है। वही पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र राठी को भगवानपुर थाने का एसएसआई बनाया गया। इसके अलावा संजीत कंडारी को खड़खड़ी चौकी से हर की पौड़ी चौकी प्रभारी…
हरिद्वार। हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज जनपद में आठ थाने और कोतवाली प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया। रितेश शाह को हरिद्वार कोतवाली प्रभारी और मनोज नौटियाल को पथरी थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरजीत सिंह को रोशाबाद पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर गंग नहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया पुलिसअधिकारियोंजितने भी पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं उनके नाम लिस्ट में देखे जा सकते हैं।
हरिद्वार। हरिद्वार के शाहपुर शीतला खेड़ा गांव के पास हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल पत्नी और उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पहले मृतक सुखपाल को शराब पिलाई और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामला शांत होने के बाद दोनों का शादी करने का इरादा भी था। बता दे कि बीती 18 मार्च को शाहपुर माडी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव के बारे में जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान सुखपाल…
