Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 11 मार्च। हरिद्वार में आंगनबाड़ी कार्यकताओं के लिए तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यकम का समापन हो गया है। सम्मान कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान की उपनिदेशक वंदना शर्मा एवं हरिद्वार की डीपीओ सुलेखा सहगल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके पोषण की जानकारी दी गई। इस दौरान वंदना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण के लिए पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 से 6 वर्ष के…
हरिद्वार। हरिद्वार में श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें माँ गंगे ब्लड सेंटर, जगजीतपुर, हरिद्वार के सहयोग से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में अध्यापकों, व छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ।रक्तदान शिविर में गौरव शेखर नायक, विवेक कुमार, वासुदेव, हेमंत तिवाड़ी, किशन जोशी, संतोष कापड़ी, पंकज, रोहित, शुभम बिष्ठ, पवन सेमवाल, अचुतांश, कार्तिकेय जोशी, उमेशानंद, इशांत शर्मा, नीरज कुमार, धीरज, करण शर्मा, नरेन्द्र डुंगरियाल, अजय, अनिकेत पांडेय, नितेश राणा, मनदीप सिंह, आयुष शर्मा, चेतन शर्मा, अविनाश, उमेश चन्द्र जोशी, मयंक पांडेय, ज्ञानेन्द्र सिंह, सुभाष, नितेश नौटियाल आदि छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छिक रक्तदान किया ।वंही…
हरिद्वार। हरिद्वार में रानीपुर झाल पर संचालित शराब के ठेके को शिफ्ट करने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 60 की पार्षद आकर्षिका और महिलाओं का धरना लगातार जारी है। मंगलवार को श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने भी महिलाओं के धरने को समर्थन दिया और अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने उनकी मांग को जायज बताया। बता दे कि रानीपुर झाल पर संचालित शराब के ठेके को कही और शिफ्ट करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जोरदार धरना प्रदर्शन जारी है। महिलाओं का आरोप है कि आबादी में ठेका होने से असामाजिक तत्व महिलाओं को परेशान करते हैं।…
उत्तराखंड। इस बार होली और जुमा एक ही तारीख को पड़ने पर प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कहीं किसी प्रकार की टकराव की स्थिति न बने इसके लिए पुलिस लगातार मुस्लिम और हिन्दू समाज के लोगों के साथ बैठक कर रही है। दोनों समाज के संभ्रांत लोगों से शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। हरिद्वार के ज्वालापुर में मुस्लिम समाज ने आगे आकर नमाज का समय बढ़ा दिया है। अब मुस्लिम समाज के लोग होली वाले दिन दोपहर ढाई बजे जुमे की नमाज पढ़ेंगे। आपसी सौहार्द के लिए नमाज…
हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी ने शिवम कश्यप को उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बसपा हाई कमान ने उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया। मंगलवार को शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्या और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिठाई खिलाकर शिवम कश्यप को शुभकामनाएं दी। शिवम कश्यप ने कहा कि बसपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी से…
हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में एक युवती गंगनहर में डूब गई। पानी बह रही युवती को देख वहां पर मौजूद सीपीयू कर्मियों ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और बामुश्किल डूब रही युवती को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक सी पी यू रुड़की की हॉक 14 को नहर पटरी पर ड्यूटी लगाई गई थी। सीपीयू कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे कि अचानक गंगनहर में एक युवती डूबती और बहती दिखाई दी। इतना देखते ही सीपीयू रुड़की हॉक में नियुक्त अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छलांग लगा दी…
हरिद्वार। होली का त्यौहार नजदीक है और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिलावट खोरी को रोकने का हरसंभव प्रयास कर रही है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लक्सर क्षेत्र में मावे और मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए और जांच के लिए लैब भेजे गए गए। दरअसल होली या फिर अन्य त्योहारों पर मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं और बड़े पैमाने पर दूध मावे और अन्य मिठाइयों के समानों में मिलावट करते है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और मिलावट खोरी को रोकने…
उत्तराखंड। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का संगठन की राजनीति में जलवा बरकरार रहा। उनके चार करीबियों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल, ऋषिकेश जिले से राजेन्द्र तड़ियाल, हरिद्वार जिले से आशुतोष शर्मा और राजेन्द्र तड़ियाल रुड़की जिले से डॉ.मधु सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी नेता पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के करीबियों में माने जाते हैं। टिकट कटने के बाद भी निशंक संगठन की राजनीति में सक्रिय हैं। अभी हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भी रमेश पोखरियाल…
हरिद्वार। हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई है। भाजपा के जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने आशुतोष शर्मा के नाम की घोषणा की। मंच को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश को पहले मानता है। जिसे जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे राजनीतिक संगठन से ऊपर उठकर सामाजिक संगठन मानकर पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग विधायक सांसद बनने के लिए ही पैदा नहीं हुए बल्कि समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए पैदा…
हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोधामंडी सुबह पटाखे बनाने के लिए रखी सामग्री में धमाका हो गया। जिससे कमरे की छत उड़ गई। धमाके से घर की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि घर के अंदर मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के तुरंत बाद घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार पहली मंजिल पर बने कमरे के…
