Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। कांग्रेस ने युवा नेता वरुण बालियान की माता अमरेश देवी पर भरोसा जताते हुए हरिद्वार से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। गहन मंथन के बाद रविवार दोपहर को अमरेश देवी के नाम की घोषणा हुई। घोषणा होने के बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अमरेश देवी का भव्य स्वागत किया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। अमरेश देवी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में अनीता शर्मा ने हरिद्वार के हित में बेहतर काम…
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार से किरन जैसल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। काफी मंथन के बाद रविवार दोपहर को किरन जैसल के नाम की घोषणा होते ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले पुराना रानीपुर मोड़ पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक और अनिल पुरी समेत तमाम नेताओं, समर्थकों ने फूलमालाओं से किरन जैसल का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शिवमूर्ति चौक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगर विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल और जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने…
हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू करती है। लक्सर नगर पंचायत से शिवम कश्यप दांव खेला है। रविवार को बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने शिवम कश्यप को टिकट देने की घोषणा की। गौरतलब है कि शिवम कश्यप ने भाजपा से टिकट देने की मांग की थी और भाजपा से टिकट कटने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ बसपा ज्वाइन कर ली थी। शिवम कश्यप ने कल बसपा ज्वाइन की और आज उनका टिकट भी बसपा से फाइनल हो गया। टिकट मिलने के बाद शिवम…
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए नगर निगमों की लिस्ट जारी कर दी है। हरिद्वार नगर निगम से भाजपा ने किरन जैसल को अपना प्रत्याशी बनाया है। श्रीनगर से आशा उपाध्याय, कोटद्वार से शैलेंद्र रावत, पिथौरागढ़ से कल्पना देवलाल, अल्मोड़ा से अजय वर्मा और रुद्रपुर से विकास शर्मा को मेयर का प्रत्याशी घोषित गया है। किरन जैसल भाजपा नेता सुभाष चंद की पत्नी हैं। सुभाष चंद भाजपा के पुराने नेता हैं और मदन कौशिक के करीबी माने जाते हैं।
हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल स्थित एक आश्रम में सुबह सवेरे एक गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। आश्रम में रहने वाले साधकों ने गुलदार को आश्रम में ही बंद कर दिया है। घटना आज सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। कोई अफरा तफरी पैदा न हो इसलिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। जगतगुरू आश्रम के सामने मानव कल्याण आश्रम का ये मामला है। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में दहशत है। वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए…
हरिद्वार, 28 दिसंबर। हरिद्वार में पहली बार कैटल बेल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। भारत में कैटल बेल की रजिस्टर्ड फेडरेशन “कैटल बेल स्पोर्ट्स इंडिया” एसोसिएशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में देश विदेश के करीब 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कैटल बेल चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले शालिनी सिंह और सरबजीत सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजकों ने उत्तराखंड सरकार से कैटल बेल को बढ़ावा देने की मांग की। चैंपियनशिप में मुख्य के रूप में शामिल हुए जनाधिकार मोर्चा संगठन के अध्यक्ष आजाद अली ने भी सरकार से बातचीत कर कैटल…
हरिद्वार। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लक्सर नगर पालिका से कांग्रेस ने जगदेव सिंह और शिवालिक नगर नगरपालिका से महेश प्रताप राणा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि पहली बार अस्तित्व में आई सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत से ताहिर हसन चुनाव लड़ेंगे। मंगलौर नगर पालिका से इस्लाम कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। ढंडेरा नगर पंचायत से से उदय सिंह पुंडीर और लंढौरा से अनीश और झबरेड़ा किरण चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हालांकि इससे पहले भी कांग्रेस की एक फर्जी लिस्ट वायरल हुई थी जिसमें लक्सर नगर पालिका से संजीव…
हरिद्वार, 28 दिसंबर। निकाय चुनाव में दल बदल का दौर भी जारी है। पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होते ही लक्सर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। लक्सर नगर पालिका से टिकट की मांग कर रहे भाजपा नेता शिवम कश्यप ने टिकट ने मिलने से नाराज होकर भाजपा पार्टी छोड़ बसपा का दामन थाम लिया। शनिवार शाम को शिवम कश्यप ने बसपा के रानीपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पर बसपा ज्वाइन की। लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह और प्रदेश प्रभारी ने उन्हें बसपा ज्वाइन कराई। इस दौरान शिवम कश्यप ने आरोप भी लगाया कि…
उत्तराखंड। भाजपा के बाद कांग्रेस द्वारा भी निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पालिका की लिस्ट …. नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज राजेश कुमार, जसपुर आविद हुसैन नूरी, बागेश्वर कवित जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा, जोशीमठ श्रीमती देवेश्वरी शाह,…
उत्तराखंड। उत्तराखंडमें चल रहे निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। शिवालिकनगर नगर पालिका से राजीव शर्मा और लक्सर नगर पालिका से भाजपा ने देवेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि अभी तक नगर निगम पर सस्पेंस बरकरार है। बता दे कि भाजपा ने शिवालिक नगर नगर पालिक से राजीव शर्मा पर दोबारा दांव खेला है और लक्सर नगर पालिका पर इस बार ओबीसी सीट होने से भाजपा ने देवेंद्र चौधरी पर दांव खेला है। प्रदेश के सभी 11 नगर निगम से अभी तक एक भी मेयर प्रत्याशी की घोषणा पार्टी…
