Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। निकाय चुनाव में दल बदल का दौर शुरू हो गया है शुरुआत में ही कांग्रेस एक्शन मोड में नजर आ रही है। निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चयन से लेकर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए संगठन दिन रात काम कर रहा है। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 16, शिवलोक कॉलोनी से भाजपा के कद्दावर नेता बाबू ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मध्य हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेस…
उत्तराखंड। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। घोषणा के बाद आज शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वर्तमान में उत्तराखंड में 11 नगर निगम हैं। 43 नगर पालिका हैं और 46 नगर पंचायत हैं। बात करें अगर वोटर्स की तो कुल मिलाकर सभी निकायों में कुल मिलाकर 3063183 वोटर्स हैं। इसके अलावा आज 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन होंगे। 31 से 1 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 02 जनवरी को शाम 5 बजे तक नाम वापसी। 03 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन होंगे। 23 जनवरी को मतदान होंगे। 25 जनवरी मतगड़ना…
न्यूज डेस्क। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार 26 दिसंबर 2024 को उन्होंने दिल्ली एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शाम एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स नई दिल्ली ने मनमोहन के निधन की पुष्टि करते हुए न्यूज बुलेटिन जारी किया है। एम्स प्रबंधन ने कहा अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित रवासन नदी किनारे हुई दिल्ली के युवक की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को श्यामपुर थाना पुलिस ने रानीपुर नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम नागेंद्र है जो फरीदाबाद का रहने वाले है। नागेंद्र और उसके साथी नीरज ने मिलकर रुपयों के लालच में अपने ही साथी की हत्या कर दी थी। आरोपी नीरज को पुलिस ने पूर्व में जेल भेज दिया था। गौरतलब है कि बीती 24 नवम्बर को थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत रवासन नदी के किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान थाना श्यामपुर पुलिस के लिए एक…
हरिद्वार, 26 दिसम्बर। गोर्खाली महिला कल्याण समिति द्वारा गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्माानित किया गया। गौर्खाली महिला कल्याण समिति की पदाधिकारियों ने शिवलोक स्थित कमल खड़का के आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और समाजसेवा में उनके योगदान की सराहना की। कमल खड़का के साथ उनकी धर्मपत्नि सपना खड़का को भी सम्मानित किया गया। गौर्खाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय व महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का का समाजसेवा में…
न्यूज डेस्क। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 The Rule) अब तक फिल्म जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म बन गई है। अब तक फिल्म ने 1100 करोड़ की कमाई कर ली है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी पुष्पा 2। पुष्पा 2 ने 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार दिखा है। मूवी की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके आगे ‘बेबी जॉन’ और ‘मुफासा’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन, इसकी कमाई पर इनकी रिलीज का कोई असर नहीं पड़ा। बल्कि इन फिल्मों की कमाई प्रभावित…
हरिद्वार, 25 दिसंबर। हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद के सभी थानों की पुलिस को नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश के अनुपालन में कनखल थाना पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वाले 22 शराबियों को पकड़ा और पुलिस एक्ट में उनका चालान कर दिया। ये सभी 22 आरोपी अलग अलग स्थानों से पकड़े गए हैं। इतना ही नहीं सभी लोगों को जगजीतपुर चौकी लाया गया। चालान काटकर, चालान की कॉपी हाथ में थमाई गई और फोटो सेशन भी कराया गया। कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और…
हरिद्वार,25दिसंबर। गंगा स्नान के दौरान गुजरात से हरिद्वार पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार के दो मासूम बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह उत्तरी हरिद्वार के संतमत घाट पर हुआ। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। जानकारी के मुताबिक गुजरात के तापी जिले से एक परिवार गंगा दर्शन और स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। सुबह लगभग दस बजे पूरा परिवार उत्तरी हरिद्वार के परमार्थ घाट के पास संतमत घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान…
हरिद्वार, 25 दिसंबर। हरिद्वार में जंगली जानवरों के भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों पर वन विभाग कार्रवाई कर सकता है। आए दिन हाथियों और गुलदार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। जिनमें काफी वीडियो भ्रामक भी होते हैं। वे या तो कई साल पुराने होते हैं या किसी दूसरे प्रदेश के होते हैं। हाल ही में हरिद्वार में दो हाथियों की लड़ाई का एक वीडियो भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। साथ ही वीडियो में बताया जा रहा है कि जगजीतपुर में हाथियों के बीच लड़ाई हुई थी। हरिद्वार वन विभाग…
हरिद्वार। चुनाव आयोग द्वारा घोषणा करने के बाद निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। हरिद्वार नगर निगम से अपनी माता के लिए मेयर पद की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता एडवोकेट वरुण बालियान को समस्त बार एसोसिएशन का समर्थन मिला है। रोशनाबाद कोर्ट में सभी साथी और सीनियर अधिवक्ताओं ने वरुण बालियान को न सिर्फ अपना समर्थन किया बल्कि जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि वरुण बालियान लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने यूथ कांग्रेस से लेकर मेन कांग्रेस में कई पदों पर रहकर पार्टी…
