Author: News Desk

हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही है। कनखल की रविदास बस्ती से भाजपा के वार्ड प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हो गया। मेयर प्रत्याशी किरन जैसल और नगर विधायक मदन कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अपने वार्ड में सर्वाधिक मत लाने वाले पार्षद का नाम डिप्टी मेयर के लिए भेजा जाएगा। वार्ड नंबर 31 से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार पार्टी के काफी लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कई जिम्मेदार पदों पर रहते हुए कार्य किया है।…

Read More

हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका से भाजपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकता, समर्थक मौजूद रहे। एक बड़ी जनसभा आयोजित हुई और सभा का संचालन भाजपा नेता संजीव चौधरी व उज्ज्वल पंडित ने किया। इस अवसर पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राजीव शर्मा व सभी सभासदों की जीत सुनिश्चित है। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष की जीत उत्तराखण्ड में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए कार्य कर…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार के रोशनाबाद हॉकी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही एक नाबालिक हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के बाद हड़कंप मच गया है। ऋषिकेश की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी, नेशनल गेम्स के कैंप में प्रैक्टिस कर रही थी। पीड़िता ने अपने ही कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस हरकत में आई और चंपावत के रहने वाले कोच भानु अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पीड़िता को रेस्क्यू कर लिया…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने चुनाव कार्यालय उद्घाटन को शक्ति प्रदर्शन बना दिया। सभी बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जहां जहां चुनाव हो रहे हैं वहां जनता का समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री कॉरिडोर पर भ्रम बना रहे हैं। स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री के बयान में फर्क है। कांग्रेस व्यापारियों के साथ है।…

Read More

हरिद्वार। रविवार को शिवालिक नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, चुनाव प्रभारी शूरवीर सजवाण, लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत समेत तमाम बड़े नेताओं ने रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के स्वागत के लिए महेश प्रताप राणा ने दो दो जेसीबी बुलाई थी और जनसभा के दौरान जेसीबी से लोगों पर जमकर फूल बताए गए इतना ही नहीं कार्यक्रम में ड्रोन कैमरे की मदद से भी आसमान से फूल बरसाए गए। काफी देर तक फूलों की बारिश का सिलसिला चलता रहा।मंच…

Read More

हरिद्वार। रविवार को हरिद्वार नगर निगम से भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरन जैसल के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद पुराना रानीपुर मोड़ पर ही विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में किरन जैसल भारी भीड़ जुटाने में कामयाब रहीं। जनसभा में हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला समेत तमाम नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। कांग्रेस के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में आज कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के मुख्य चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन होगा। भाजपा ने किरन जैसल को और कांग्रेस ने अमरेश देवी को मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। किरन जैसल ने पुराना रानीपुर मोड़ पर अपना मुख्य चुनाव कार्यालय बनाया है जबकि अमरेश देवी ने रोड़ धर्मशाला को मुख्य चुनाव कार्यालय चुना है। इन्हीं कार्यालयों से अब आगे की चुनावी रणनीति और गतिविधियां संचालित होंगी। उम्मीद है कि आज दोनों ही दलों के बड़े नेता हरिद्वार में जुटेंगे, चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।

Read More

हरिद्वार। निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका से अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा के कार्यालय के उद्घाटन होगा। शिवालिक नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास उन्होंने अपना चुनाव कार्यालय बनाया है। उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस के कई बड़े नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे। शिवालिक नगर चुनाव अभियान के समर्थन में उनके द्वारा शनिवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में इष्ट मित्रों, वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और राणा महेश प्रताप सिंह को उनके चुनाव प्रचार में समर्थन…

Read More

हरिद्वार। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी लगातार जारी है। निकाय चुनाव में शराब का इस्तेमाल ना हो इसके लिए खास सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार शाम आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को दबोचा गया जिसे कब्जे से भारी मात्रा में रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब की बोतल और पव्वे बरामद हुए। आरोपी सिडकुल के पास हेतमपुर गांव में रहकर अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा था। मगर जैसे ही यह सूचना आबकारी विभाग को मिली, वैसे ही छापेमारी की गई। आरोपी को…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम अशोक कुमार कुमार है जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है और हरिद्वार में रहकर हाइड्रा चलाने का काम करता था। दरअसल नए साल पर अशोक बाइक से कही जा रहा था। हरिद्वार में राजा गार्डन के पास उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। धारदार मांझे से उसकी गर्दन कट गई और स्वास की नली से खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…

Read More