Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। हरिद्वार का अधिकतर क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है इसलिए रोजाना जंगली हाथी आबादी में घुस रहे हैं। रात के अंधेरे में एक जंगली हाथी जंगल से निकला और वह एक खाली प्लाट दीवार तोड़कर हरिपुर कला क्षेत्र में घुस आया। हाथी द्वारा तोड़ने की यह घटना स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे हाथी ने बिना कोई जोर लगाए अपने पैर से दीवार को मिट्टी समझकर तोड़ दिया। हालांकि वन विभाग हाथियों को…
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण(HRDA) ने एक बार फिर से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और पांच अवैध कॉलोनियां जेसीबी की मदद से तोड़ी गई। बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियां विकसित करने की शिकायत का संज्ञान लेकर शुक्रवार को संयुक्त सचिव के निर्देशन में बेडपुर क्षेत्र,धनौरी रोड पर निम्न अनाधिकृत कॉलोनियों को मौके पर ध्वस्त किया गया। जिन पांच कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया गया है उनमें 1.नदीम व शहजाद द्वारा बेडपुर चौक के पास लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अनाधिकृत कॉलोनी, 2.महकार द्वारा बेडपुर, वेलकम गेस्ट हाउस के सामने लगभग 13 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अनाधिकृत…
हरिद्वार। हरिद्वार में एक मजदूर नहाते समय गंगा में डूबकर लापता हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मजदूर को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाला ऋषि हरिद्वार में रहकर मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार को वह कनखल के सूरत गिरी बंगले के पास गंग नहर के पास नहा रहा था। नहाते समय अचानक वो पानी में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लापता मजदूर को…
हरिद्वार। हरिद्वार के मेट्रो हॉस्पिटल में एक स्टाफ नर्स की संदिग्ध मौत हो गई है। 23 वर्षीय सलोनी सलोनी का शव हॉस्पिटल के टॉयलेट के अंदर मिला। टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मृतका पिछले डेढ़ साल से मेट्रो हॉस्पिटल में बतौर स्टाफ नर्स काम कर रही थी। लड़की की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सिडकुल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल का इंस्पेक्शन कर कई सुराग जुटाए हैं। एसपी सिटी पंकज गैरोला का कहना है कि हर एंगल पर जांच चल…
हरिद्वार। हरिद्वार के रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतिम दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी मैच देखने पहुंची। गीता धामी ने विनम्र भाव से बाहर से आए खेल प्रेमियों का अभिवादन किया। दर्शक दीर्घा में बैठकर उन्होंने महिला हॉकी मैच, कुश्ती के मैच देखे। इतना ही नहीं महिला हॉकी, कुश्ती और कबड्डी के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग ने भी बुके देकर गीता धामी का स्वागत किया और उन्हें 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सभी गतिविधियों से अवगत कराया। महिला…
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। 14 फरवरी से हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने वाली है। शारदीय महाशिवरात्रि से पहले बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचेंगे। हर साल चिड़ियापुर बॉर्डर से भी लाखों कांवड़ियों की आवाजाही होती है इसलिए श्यामपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर पुख्ता तैयारी की है। गुरुवार शाम श्यामपुर थाने में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में होटल ढाबा संचालकों के साथ ही एसपीओ भी मौजूद रहे। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने सभी होटल ढाबा संचालकों को कांवड़ यात्रा के दौरान नॉन वेज न बेचने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही…
हरिद्वार। लक्सर के वार्ड नंबर 6 में स्थित एक घर में बीती रात चोर घुस आया। चोर को कुछ हाथ नहीं लगा तो उसने छत पर रखे गमले में पेशाब कर दिया। चोर की यह शर्मनाक हरकत घर की छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी चोर को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक डीजे संचालक का वार्ड नंबर 6 में घर है। बीती रात एक चोर उनकी घर की छत पर चढ़ आया। काफी देर तक चोर…
अनिल शर्मा। लालढांग, हरिद्वार। ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी के पंचायत घर पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु पिछले दो माह से महिलाओं को उद्यमिता एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें मुंज घास से टोकरी आदि बनाए जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। दो माह प्रशिक्षण के उपरांत बुधवार को प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्ण रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किए जाने पर लाभार्थियों को धन्यवाद किया गया। इस कार्य की बढ़ चढ़कर किए जाने पर निवेदन किया गया ग्राम प्रधान कमलेश…
हरिद्वार, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्धवार को वन्दना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुॅचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत आयोजित कुश्ती तथा हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हम सभी के लिए बड़ा अवसर है। उत्तराखंड के सभी लोगों की तरफ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें मेजबानी का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल गैम्स के सभी आयोजन…
हरिद्वार। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डॉक्टर गोपाल गुप्ता की हत्या करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीनों बदमाशों ने पहले गोपाल गुप्ता शराब पिलाई और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उनका मोबाइल, वॉयलेट, घड़ी, बाइक और यहां तक कि जूते तक लूट लिए। इसके बाद तीनों नहर किनारे एक खेत में उनका शव फेंककर फरार हो गए। बदमाशों के नाम मुदस्सिर, हनीफ और अशरफ हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है। यह थी हत्या की वजह-…
