Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड ड्रग्स फ्री करने के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 चलाया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। शनिवार को थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम श्यामपुर और सज्जनपुर पीली में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नशा मुक्त गांव और नशा मुक्त शहर बनाने पर चर्चा की गई। नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा छोड़ने और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस…
हरिद्वार, 21 दिसंबर। ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय हरिद्वार ने पहला विश्व ध्यान दिवस समारोह का आयोजन गोविंदघाट हरिद्वार में किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय देहरादून की प्रभारी मंजू दीदी ने कहा कि आज मनुष्य की जो जो दिनचर्या है, वह मनुष्य के मन को नकारात्मकता की ओर ले जाती है। परमपिता परमेश्वर से जुड़ने से वह नकारात्मकता सकारात्मकता में बदल जाती है। परमपिता परमेश्वर से जुड़ने को ही ध्यान कहते हैं।उन्होंने कहा कि परमपिता परमेश्वर सर्वशक्तिमान है। उसका ध्यान लगाने से मन में भटकाव या तनाव नहीं रहता और शांति प्राप्त होती है। उन्होंने…
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA द्वारा हरिद्वार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देने के बाद सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात दी है। इस कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल, स्क्वैश, बैडमिंटन जैसे तमाम खेल खेले जाएंगे और स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए जिम भी बनाई है है। HRDA के वीसी अंशुल सिंह की टीम के प्रयास और सीएम धामी के नेतृत्व में ये संभव हो सका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
हरिद्वार। बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो- यो हनी सिंह ने शुक्रवार को एक दिवसीय हरिद्वार की आध्यात्मिक यात्रा की। हनी सिंह ने हरिद्वार में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने पिछले चार सालों में उनकी जिंदगी बदल डाली और सफलता के नए शिखर पर फिर से पहुंचा दिया। नील पर्वत पर स्थित है नीलेश्वर महादेव मंदिर …. जिस मंदिर में हनी सिंह ने पूजा अर्चना की, भगवान शिव का जलाभिषेक किया, उस मंदिर का नाम है नीलेश्वर महादेव मंदिर। यह मंदिर नील पर्वत पर स्थित है। चंडी देवी…
हरिद्वार, 20 दिसंबर। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर आंबेडकर चौक मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर से रविदास चौक रेलवे फाटक तक विशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि पहले भाजपा ने संविधान में छेड़छाड़ करने की कोशिश की। फिर आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। अब अमित शाह द्वारा बाबा साहेब पर अमर्यादित टिप्पणी करी गई। इससे बिल्कुल स्पष्ट है कि बीजेपी दलित विरोधी है यदि गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा नहीं लिया जाता…
हरिद्वार, 21 दिसंबर। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नगर विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेम नगर आश्रम घाट पर दुग्धाभिषेक किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और सांसद त्रिवेंद्र सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत जी शतायु हो और हमेशा स्वस्थ रहें। आज उनके जन्मदिन पर हम ऐसी प्रार्थना मां गंगा जी से करते हैं, उनके मुख्यमंत्री काल में किए गए विकास के…
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में बड़ी सौगात दी। 21 करोड़ के बजट से उन्होंने मायापुर में सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। Hrda द्वारा इस निर्माण कार्य संपन्न कराया गया। लोकार्पण के दौरान सीएम धामी ने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला। खिलाड़ियों को खेलते हुए देखते वो खुद को रोक नहीं पाए और बीच में भी खिलाड़ियों से रैकेट लेकर हाथ आजमाने लगे।
हरिद्वार। हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने युवती को गोली मारकर फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। आरोपी युवती के दूसरे प्रेम संबंध से परेशान था और इसलिए उसने दो दिन पहले युवती के सर से सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया। इतना ही नहीं उसका अगला टारगेट युवती का प्रेमी था। लेकिन अपने इरादों में कामयाब होने से पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। *क्या थी घटना-* मंगलवार की रात थाना सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत अपने कमरे में काम कर रही युवती के सीने पर एक युवक द्वारा तमंचे से फायर किया…
हरिद्वार। सरकार द्वारा तमाम सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद कई लोग गाय और गौवंश काटना नहीं छोड़ रहे हैं। गौकशी को रोकने के लिए गौवंश संरक्षण स्क्वायड तक बनाया गया है। थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिकरोडा आम के खुले बाग में छापेमारी कर पुलिस ने दो जिंदा गाय करने के बचा ली। छापेमारी की भनक लगते ही गौ तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। आरोपी ग्राम सिकरोडा के रहने वाले हैं जिनके नाम 1.तोफिक 2.इसरान 3. आशू 4. रिहान है। तीनों के गौकशी करने की सूचना पर पुलिस टीम के मौके पर आने/जाने की आहट पाकर उपरोक्त चारों व्यक्ति…
हरिद्वार, 19 दिसंबर। हरिद्वार पुलिस ने 55 लाख रुपए की स्मैक के साथ तीन तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी बरेली से स्मैक लाकर तस्करी का काम कर रहे थे। तीनों के कब्जे से कुल मिलाकर 274.5 ग्राम स्मैक और दो बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी मुस्लिम उर्फ मुरसलीन बहादुरपुर खादर गांव और मेहरबान तथा इरफान, धनपुरा गांव के निवासी हैं। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के बेहतरीन नेतृत्व में एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में रानीपुर कोतवाली पुलिस, A.N.T.F. और C.I.U. हरिद्वार की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर…
